टीम इंडिया के सिलेक्टर के साथ DC vs KKR आईपीएल मैच देखने पहुंचे गौतम गंभीर, हुई लंबी बातचीत- VIDEO

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के हेड कोच शुक्रवार, 8 मई को DC vs KKR मैच देखने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सिलेक्टर आरपी सिंह भी मौजूद थे। दोनों के बीच लंबी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया के सिलेक्टर के साथ DC vs KKR आईपीएल मैच देखने पहुंचे गौतम गंभीर, हुई लंबी बातचीत- VIDEO

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार, 8 मई की शाम दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल मैच देखने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। गंभीर के दिल में दोनों ही टीमों के लिए खास जगह है। केकेआर को वह 2012 और 2014 में बतौर कप्तान चैंपियन बना चुके हैं। वहीं 2024 में बतौर मेंटोर इस टीम ने अपना खिताब जीता था। वहीं दिल्ली की टीम से ही उनका आईपीएल करियर शुरू हुआ था और इसी टीम के लिए उन्होंने अपने आईपीएल करियर का आखिरी मैच भी खेला था। गंभीर अकेले ही DC vs KKR मैच देखने नहीं आए थे, उनके साथ टीम इंडिया के सिलेक्टर आरपी सिंह भी मौजूद थे। दोनों को मैच के दौरान लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। उनके साथ बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

गंभीर लगभग 2 साल के बाद मैदान पर आईपीएल मैच देखने पहुंचे। वहीं BCCI सिलेक्टर्स IPL 2026 के दौरान उभरते हुए खिलाड़ियों को देखने के लिए लगातार मैच में आ रहे हैं। गेम के दौरान गंभीर और आरपी सिंग की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा। देखें वीडियो-

कैसा रहा DC vs KKR मैच?

फिन एलेन के 47 गेंद में नाबाद शतक और अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में 'करो या मरो' के मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है।

पहले गेंदबाजी करते हुए केकेआर ने दिल्ली को आठ विकेट पर 142 रन पर रोक दिया था। जवाब में जीत का लक्ष्य 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया जिसमें 'इंपैक्ट सब ' एलेन ने 47 गेंद में पांच चौकों और दस छक्कों की मदद से नाबाद सौ रन बनाए। एलेन ने मुकेश कुमार को छक्का लगाकर तिहरे अंक को छुआ और टीम को जीत भी दिलाई।

इस जीत के बाद केकेआर दस मैचों में नौ अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली 11 मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है और प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर है।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई दिल्ली के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और पाथुम निसांका (29 गेंद में 50 रन) तथा सातवें नंबर पर उतरे आशुतोष शर्मा (28 गेंद में 39) को छोड़कर कोई टिककर नहीं खेल सका। बीच के ओवरों में एक बार छह ओवर से अधिक कोई बाउंड्री नहीं लगी और आखिरी ओवर में भी तीन ही रन बने।

केकेआर के लिये नारायण ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। वरूण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 28 रन दिये जबकि अनुकूल रॉय ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाये। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिये।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।