IPL से लेकर द हंड्रेड तक... दुनिया भर की T20 लीग्स से डरा ICC! बना दी ये स्पेशल कमेटी

Bhasha, अहमदाबाद
Follow us on Google News
share

दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के तेजी से फैलने से चिंतित आईसीसी बोर्ड ने एक समिति बनाने को मंजूरी दे दी है जो एक ऐसा संतुलन बनाने की दिशा में काम करेगी जिससे मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में कोई रुकावट न आए।

IPL से लेकर द हंड्रेड तक... दुनिया भर की T20 लीग्स से डरा ICC! बना दी ये स्पेशल कमेटी

दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट तेजी से फैल रही है। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट का कैलेंडर बहुत व्यस्त लगता है, क्योंकि कई लीग्स के पास कोई विंडो नहीं है। इसी से चिंतित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के बोर्ड ने एक समिति बनाने को मंज़ूरी दे दी है। यह समिति एक ऐसा संतुलन बनाने की दिशा में काम करेगी, जिससे मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में कोई रुकावट नहीं आए।

वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल साल के कैलेंडर के दो महीने ले लेता है। हालांकि, पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल आईपीएल के दौरान ही आयोजित होता है। इसके अलावा एसए20, आईएलटी 20, बीबीएल, बीपीएल, एसएलपीएल, द हंड्रेड और सीपीएल दुनिया भर की कुछ प्रमुख लीग हैं। इसमें यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग भी जुड़ने वाली है, जो इसी साल शुरू होगी। यह उन बेहतरीन टी20 खिलाड़ियों के लिए एक फायदेमंद करियर विकल्प बन जाएगा, जो 'फ्रीलांसर' (स्वतंत्र) बनना चाहते हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईसीसी ने एक बयान में कहा है, ''बोर्ड ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बढ़ते दायरे पर चिंता जताई और मौजूदा ढांचे के भीतर अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट के तालमेल का आकलन करने के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया। ''

वेस्टइंडीज जैसे देशों के लिए यह खतरा असली है, जहां प्रतिभाशाली खिलाड़ी बस टी20 क्रिकेट लीग में ही खेलना चाहते हैं। इसका एक प्रमुख उदाहरण निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 30 साल की उम्र से पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हेनरिक क्लासेन भी लीग में अपना जलवा दिखा रहे हैं, लेकिन उन्होंने भी अपने दक्षिण अफ़्रीकी करियर को अलविदा कह दिया है।

सुनील नरेन को तो वेस्टइंडीज की जर्सी पहनने में कभी कोई खास दिलचस्पी ही नहीं रही, यहां तक कि टी20 क्रिकेट में भी नहीं। इतनी सारी लीग होने की वजह से आईसीसी का द्विपक्षीय सीरीज से जुड़ा फ्यूचर टूर प्रोग्राम यानी एफटीपी भी प्रभावित होने के कगार पर है। हालांकि, भारत इसका अपवाद है, क्योंकि वह अपने मौजूदा पंजीकृत प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों को दूसरी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता।

इससे पहले, पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी की अलग-अलग समितियों ने यह प्रस्ताव रखा था कि एक खिलाड़ी एक सत्र में कितनी लीग में बतौर 'फ्रीलांसर' खेल सकता है, इसकी एक सीमा तय होनी चाहिए और साथ ही उसे अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाना चाहिए। हालांकि, उस पर अमल नहीं हो पाया है। कई क्रिकेटर ऐसे हैं, जो साल में करीब आधा दर्जन लीग्स में भी खेलते हुए नजर आते हैं। कई बार तो खिलाड़ी अपने देश की बजाय टी20 लीग में खेलना पसंद करते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।