IPL के इतिहास पहली बार हुआ ये महाविस्फोट, 3 बल्लेबाजों ने पार किया 700 रनों का पहाड़
IPL के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब तीन खिलाड़ियों ने 700-700 से ज्यादा रन एक सीजन में बनाए हैं। यहां तक कि पहली बार एक ही टीम के दो खिलाड़ियों ने 700 रनों के मार्क को क्रॉस किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 19वां सीजन खत्म होने को है, लेकिन पहली बार इस लीग के इतिहास में एक महाविस्फोट बल्लेबाजी में देखने को मिला है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक या दो नहीं, बल्कि तीन बल्लेबाजों ने 700-700 रनों का पहाड़ा पढ़ लिया है। इससे पहले ज्यादा से ज्यादा दो बल्लेबाज ही एक सीजन में 700-700 से ज्यादा रन बना पाए थे, लेकिन 2026 के सीजन की बात ही कुछ और है। इस सीजन तो एक ही टीम के दो खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को अपने नाम कर नया इतिहास लिख दिया है।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी, जबकि गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 700-700 से ज्यादा रन इस सीजन बना लिए हैं। पहली बार तीन खिलाड़ियों ने एक सीजन में 700-700 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा पहली बार ही ऐसा देखने को मिला है, जब एक टीम के दो खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है। जीटी के कप्तान शुभमन गिल और उनके साथी ओपनर साई सुदर्शन दोनों 700 या इससे ज्यादा रन बना चुके हैं। ऑरेंज कैप की रेस में ये तीनों टॉप 3 में हैं।
वैभव सूर्यवंशी 776 रनों के साथ आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जबकि 722 रन शुभमन गिल ने आईपीएल के इस सीजन में बनाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन हैं, जो 710 रन अब तक आईपीएल के 19वें सीजन में जड़ चुके हैं। सूर्यवंशी का सफर समाप्त हो गया है, जबकि गिल और साई आगे भी एक पारी कम से कम खेलने वाले हैं। अगर उस पारी में 55 रन गिल ने बना लिए या 67 रन साई सुदर्शन ने बना लिए तो वे ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे, अन्यथा वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर होंगे।
विराट कोहली छठे स्थान पर जरूर ऑरेंज कैप की रेस में हैं, लेकिन वे 600 रन ही अब तक बना सके हैं। उन्हें ऑरेंज कैप के लिए 177 रन बनाने होंगे। यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा, क्योंकि टी20 क्रिकेट में 175 से बड़ी पारी कोई नहीं खेल पाया है। ये काम तो लगभग असंभव है, लेकिन गिल और सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन पिछले सीजन भी थे। ऐसे में उनके लिए यह एक खास उपलब्धि होगी। शुभमन गिल 2023 में इस कैप को अपने नाम करने में सफल रहे थे।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



