फिन एलन ने मचाई तबाही, 10 छक्कों के साथ की वैभव सूर्यवंशी की बराबरी; क्रिस गेल नंबर-1
फिन एलन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। 4 चौकों और 10 गगनचुंबी छक्कों के साथ उन्होंने 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शनिवार, 16 मई की रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। 4 चौकों और 10 गगनचुंबी छक्कों की मदद से फिन एलन ने मात्र 35 गेंदों पर 93 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265.71 का रहा। हालांकि वह अपने दूसरे आईपीएल शतक से मात्र 7 रनों से चूक गए। जीटी के गेंदबाज साई किशोर ने 12वें ओवर में उन्हें आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जाते-जाते फिन एलन अपनी छाप छोड़ गए और कई रिकॉर्ड तोड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की भी बराबरी की।
एक IPL पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के
फिन एलन के आईपीएल करियर में यह दूसरा मौका है जब उन्होंने एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हो। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब आईपीएल का पहला शतक ठोका था, तब भी उन्होंने उस पारी में 10 छक्के जड़े थे।
आईपीएल में 2 बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़ फिन एलन ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है। इन दो भारतीय युवा बल्लेबाजों ने भी 2-2 बार ये कारनामा किया है। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज, जो यूनिवर्स बॉस के नाम से भी मशहूर हैं, क्रिस गेल, ने 4 बार एक आईपीएल पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं।
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे अधिक छक्के
4- क्रिस गेल
2- अभिषेक शर्मा
2- वैभव सूर्यवंशी
2- फिन एलन*
केकेआर ने जीटी को 29 रनों से धोया
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शुरूआत में मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 35 गेंद में 93 रन की विस्फोटकीय पारी खेली जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटन्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 29 रन से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जीवंत रखा।
इस हार से गुजरात टाइटन्स का लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया जो 16 अंक से तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है।
एलन के गेंदबाजों की धुनाई करने के बाद अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) के नाबाद अर्धशतकों तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 53 गेंद में 108 रन की शतकीय साझेदारी से टीम 'करो या मरो' के मुकाबले में दो विकेट पर 247 रन के विशाल स्कोर तक पहुंची। यह इस सत्र में उसका सबसे बड़ा स्कोर है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (नाबाद 53 रन) के 23 रन पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल (49 गेंद में 85 रन) और जोस बटलर (35 गेंद में 57 रन) के बीच 73 गेंद में 128 रन की साझेदारी के बावजूद चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी।
केकेआर ने पारी के दौरान 22 छक्के लगाए जबकि गुजरात की टीम 12 छक्के ही लगा पाई। केकेआर इस जीत से 11 अंक से सातवें स्थान पर है।
गिल और बटलर ने भले ही अर्धशतक जड़े हों लेकिन वे पारी के दौरान जीत दिलाने के लिए लय हासिल नहीं कर सके जिससे टीम के लिए लक्ष्य पहाड़ जैसा बन गया।
गिल के आउट होने के बाद सुदर्शन खेलने आए, उन्होंने 28 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।
आखिरी चार ओवर में गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 71 रन की दरकार थी। लेकिन क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज वैसी धमाकेदार बल्लेबाजी नहीं कर सकी जैसी केकेआर के लिए एलन ने की थी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



