FIFA World Cup 2026 के भारत में टेलीकास्ट का रास्ता खुला, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

FIFA World Cup 2026 को आप भारत में भी लाइव देख सकते हैं। एक नए चैनल पर फुटबॉल वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट हो सकता है। जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो जाएगा। पहले कोई ब्रॉडकास्टर नहीं मिल रहा था।

FIFA World Cup 2026 के भारत में टेलीकास्ट का रास्ता खुला, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

FIFA World Cup 2026 के भारत में प्रसारण का रास्ता अब खुलने वाला है। टूर्नामेंट को शुरू होने में अब बहुत कम समय है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर भारत में किसी को फुटबॉल वर्ल्ड कप के मीडिया राइट्स नहीं मिले हैं। डीडी स्पोर्ट्स की ओर से मुख्य मैचों के प्रसारण के अधिकार लिए जाने की खबर है, लेकिन पूरी तरह से टूर्नामेंट किस चैनल पर प्रसारित होगा? यह अब लगभग फाइनल होने की स्टेज में है। आप भारत में भी अब फुटबॉल विश्व कप को लाइव देख सकते हैं। एक नए चैनल पर फुटबॉल वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट हो सकता है। जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जी मीडिया जल्द ही आधा दर्जन से ज्यादा स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च की तैयारी में है। इन्हीं में से कुछ चैनल पर फुटबॉल विश्व कप के मैच देखे जा सकते हैं। 11 जून से शुरू हो रहे मेगा इवेंट की तैयारी तेज है, लेकिन भारतीय फैंस को डर सता रहा था कि इस बार उन्हें किसी चैनल पर फुटबॉल विश्व कप देखने को मिलेगा या नहीं? हालांकि, जी मीडिया ने फैंस की उलझनों को हल करने का काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की होगी कि जी के स्पोर्ट्स चैनल पर मैचों का प्रसारण होगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कहा ये जा रहा था कि भारत या आसपास की कोई भी टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है तो फिर भारत में इसको प्रशंसक नहीं मिलेंगे। यहां तक कि फीफा की ओर से जो मीडिया राइट्स भारतीय मार्केट के लिए बेचे जा रहे थे। उनकी वैल्यू बहुत ज्यादा थी। अब कहा जा रहा है कि फीफा ने थोड़ी सी वैल्यू घटाई है और जी मीडिया स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे आकर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को टक्कर देने की तैयारी में है, क्योंकि इस समय रिलायंस जियो वाले स्टार नेटवर्क का एकतरफा दबदबा भारत में खेलों की स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट में है।

जियोस्टार भारत में क्रिकेट समेत कई खेलों का प्रसारण करता है। सोनी नेटवर्क भी भारत में क्रिकेट समेत फुटबॉल और बाकी खेलों को टेलीकास्ट करता है। हालांकि, दोनों ने ही हाई वैल्यू राइट्स को देखते हुए भारत में फीफा वर्ल्ड कप के राइट्स को नहीं खरीदा। अब इसमें जी मीडिया दांव लगाने की तैयारी में है, जिससे इन दोनों दिग्गजों को टक्कर मिलेगी। वैसे भी जी के पास अपने सेटेलाइट्स हैं तो उसे ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए चैनल को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी होने की तरफ जी मीडिया पहले ही बढ़ चुका है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।