2 अंक भले मिल रहे हैं लेकिन गुजरात टाइटन्स ने अभी तक बेस्ट परफॉर्म नहीं किया; जेसन होल्डर का कबूलनामा

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
Follow us on Google News
share

जेसन होल्डर का मानना ​​है कि गुजरात टाइटन्स ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद वह मैच जीत रहा है। टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।

2 अंक भले मिल रहे हैं लेकिन गुजरात टाइटन्स ने अभी तक बेस्ट परफॉर्म नहीं किया; जेसन होल्डर का कबूलनामा

जेसन होल्डर का मानना ​​है कि गुजरात टाइटन्स ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद वह मैच जीत रहा है। टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।

होल्डर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट लेकर गुजरात की पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि टीम व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय सामूहिक प्रयास से जीत हासिल कर रही है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

होल्डर में मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हम जिस तरह से खेल रहे हैं उसकी खूबसूरती यह है कि हम किसी भी मैच में केवल एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं हैं और अलग-अलग दिनों में अलग-अलग खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने अभी तक शायद अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेला है, लेकिन इसकी खूबसूरती यह है कि हम तब भी जीत हासिल करके दो अंक हासिल कर रहे हैं।’

गुजरात इस मैच में बड़ी जीत हासिल कर सकता था लेकिन उसने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया। होल्डर ने हालांकि नेट रन-रेट को लेकर चिंतित होने के बजाय दो अंक हासिल करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहली प्राथमिकता हमेशा मैच जीतना होती है। अगर हम ऐसी स्थिति में होते हैं जहां परिस्थितियां अनुकूल हों तो हम नेट रन-रेट के बारे में सोच सकते हैं। मुझे लगता है कि हम ऐसा करेंगे।’

वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि हमारी पहली प्राथमिकता हर मैच में दो अंक हासिल करना और अपनी लय बनाए रखना है। हम लगातार तीन जीत के साथ अच्छे फॉर्म में हैं। इसलिए हमें बस अपनी निरंतरता बनाए रखनी है। मुझे लगता है कि रन रेट और इस तरह की चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।’

होल्डर ने चार मैचों में सात विकेट लिए हैं, लेकिन उन्होंने पावरप्ले में लगातार विकेट लेने के लिए तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को काफी श्रेय दिया।

उन्होंने कहा, ‘केजी (रबाडा) और सिराज दोनों को श्रेय जाता है। मुझे लगता है कि उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में पावरप्ले में दबदबा बनाए रखा है और विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। यह उनकी प्रतिभा का प्रमाण है।’

होल्डर ने कहा, ‘मेरे कहने मतलब है कि मैंने बहुत कम ही देखा है कि दो गेंदबाज पावरप्ले में लगातार तीन ओवर फेंकें। इससे उनकी क्षमता का पता चलता है। मुझे लगता है कि जब वे शुरुआत करते हैं तो यह तय कर देते हैं कि किसी खास विकेट पर किस लेंथ की गेंदबाजी कारगर रहेगी। इसके बाद बाकी गेंदबाजों को बस उनका अनुसरण करना होता है।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।