शुभमन गिल की GT के पास है वैभव सूर्यवंशी का तोड़? पिछले 2 मैचों में ये एक बात कॉमन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी का सामना सीजन के सबसे बेहतरीन गुजरात टाइटंस के बॉलिंग अटैक से होने जा रहा है। इस सीजन यह GT vs RR की तीसरी भिड़ंत है। पहले दो मैचों में जानें वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा रहा।

शुभमन गिल की GT के पास है वैभव सूर्यवंशी का तोड़? पिछले 2 मैचों में ये एक बात कॉमन

गुजरात टाइटंस वर्सेस राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज यानी शुक्रवार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाना है। GT vs RR मैच में हर किसी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वैभव ने इस सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को इंप्रेस किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। वह भले ही शतक से चूक गए हो, मगर अपनी 97 रनों की धुआंधार पारी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े। राजस्थान रॉयल्स आज भी उनसे कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। मगर आज उनके सामने गुजरात टाइटंस है, जिनका बॉलिंग अटैक इस सीजन सबसे शानदार रहा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

जीटी के बॉलिंग अटैक में कगिसो रबाडा के अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज हैं। वहीं राशिद खान जैसे टी20 क्रिकेट के बेस्ट स्पिनर इस बॉलिंग अटैक को और मजबूती देते हैं। जीटी वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ एक बेहतरीन प्लान के साथ उतरेगा। अगर गुजरात पहले 2-3 ओवर में वैभव सूर्यवंशी को रोकने में कामयाब हुआ तो ठीक, नहीं तो यह 15 साल का खिलाड़ी आज भी तबाही मचाएगा।

IPL 2026 में GT vs RR की यह तीसरी भिड़ंत

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की यह तीसरी भिड़ंत है। पहले दो मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को जीटी के खिलाफ शानदार शुरुआत तो मिली, मगर वह उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए। एक बार वह 31 तो एक बार 36 रन बनाकर आउट हो गए।

4 अप्रैल को इस सीजन गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया था। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने जीटी के पेस अटैक की खूब बैंड बजाई थी। पहले 6 ओवर में आरआर ने 69 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 18 गेंदों पर 31 रन बनाए थे।

पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए राशिद खान ने वैभव सूर्यवंशी का शिकार किया था। विकेट पर उन्होंने शॉट गेंद डाली थी, जिसे पुल करने के प्रयास में वैभव सूर्यवंशी डीप मिड विकेट की दिशा में आउट हो गए थे।

GT vs RR की दूसरी भिड़ंत इसी महीने 7 मई को हुई थी। यहां भी वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी को आड़े हाथ लिया था। वैभव सूर्यवंशी ने सिराज की गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे ओवर में रबाडा को बैक टू बैक दो छक्के लगाए थे।

वैभव सूर्यवंशी का कोहराम यहीं नहीं रुका था। सिराज के तीसरे ओवर में उन्होंने चौकों की हैट्रिक लगाई। हालांकि आखिरी हंसी सिराज ने उन्हें आउट कर हंसी। सिराज ने 146.6kph की बाउंसर पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया था। वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी।

क्वालीफायर-2 में भी गुजरात टाइटंस को पता है कि अगर उन्हें राजस्थान का किला गिराना है तो सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी को आउट करना होगा। गौर करने वाली बात यह है कि जीटी के खिलाफ दोनों मैच में वैभव शॉर्ट पिच गेंद पर आउट हुए थे, ऐसे में आज भी गुजरात के गेंदबाज लगातार इसी गेंद के जरिए वैभव सूर्यवंशी पर वार करना चाहेंगे।

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में दो ही गेंदों पर फंसे हैं। यॉर्कर का उनके पास भी कोई जवाब नहीं है, जब तक यॉर्कर पड़ रही है तब तक वह शांत हैं। वहीं शॉर्ट पिच गेंद पर कई बार वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए हैं। अगर बाउंसर सटीक हो तो वैभव सूर्यवंशी को फंसाया जा सकता है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।