
रिंकू सिंह और UP के दूसरे क्रिकेटरों संग बस में बैठे नीलामी देख रहे थे प्रशांत वीर, ऐसा था रोमांच; VIDEO
मंगलवार को अबू धाबी में जब आईपीएल की नीलामी चल रही थी और यूपी के प्रशांत वीर का नाम आया तब ये युवा क्रिकेटर बस में बैठा हुआ था। साथ में थे रिंकू सिंह और यूपी के दूसरे क्रिकेटर। सबकी नजर इस पर थी कि यूपी के इस खिलाड़ी को कौन और कितने में खरीदता है। उत्साह, रोमांच और उत्तेजना का अलग ही स्तर था।
मंगलवार को अबू धाबी में जब आईपीएल की नीलामी चल रही थी और यूपी के प्रशांत वीर का नाम आया तब ये युवा क्रिकेटर बस में बैठा हुआ था। साथ में थे रिंकू सिंह और यूपी के दूसरे क्रिकेटर। सबकी नजर इस पर थी कि यूपी के इस खिलाड़ी को कौन और कितने में खरीदता है। साथी क्रिकेटर कॉमेंट्री भी करते जा रहे थे। जैसे-जैसे उधर बोलियां बढ़ती जा रही थी, वैसे-वैसे खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर पहुंच रहा था। रोमांच और उत्तेजना का अलग ही स्तर था।
एक साथी पूछ रहा- कैसा लग रहा प्रशांत। वह हंसते हुए जवाब दे रहे- मजा आ रहा है। उनके चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती है। कोई कह रहा कि धड़कन कैसी है? तेजी से धड़क रहा है। धड़क रही है, धड़क रही है.
पास में बैठे रिंकू सिंह मोबाइल स्क्रीन पर टकटकी लगाकर देख रहे हैं। वह किसी से कहते दिख रहे कि मैंने तो पहले ही कहा था। ट्रेनिंग के दौरान ही कहा था कि प्रशांत वीर की किस्मत बदलेगी (प्रशांत वीर नीलामी में चमकेंगे।)
जैसे-जैसे रकम बढ़ती जा रही, खुशी और उत्साह चरम पर पहुंच रहा है। तभी रिंकू सिंह कहते हैं- गई भैया, 10 करोड़। 10 करोड़।
प्रशांत वीर के लिए राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स में होड़ लगी रही। जैसे-जैसे बोली बढ़ती जा रही थी, बस में खिलाड़ियों का उत्साह और उत्तेजना भी उसी अनुपात में आसमान छू रही थी।
एक साथी प्रशांत वीर को कहता है- ओए इंडिया के कैमरून। इशारा इस तरफ था कि जिस तरह विदेशी खिलाड़ियों में कैमरन ग्रीन 25.2 करोड़ रुपये के साथ सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे, वैसे ही इस नीलामी में प्रशांत सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे।
उसी दौरान कोई क्रिकेटर पूछ रहा है कि रिकॉर्ड क्या है अनकैप्ड के लिए सबसे ऊंची बोली का। एक क्रिकेटर मजाकिया लहजे में कह रहा- अरे इतना खर्चा कैसे करेगा रे।
कोई कह रहा कि धोनी के साथ खेलेगा वीर। आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। वह कार्तिक शर्मा के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुके हैं। अनकैप्ड यानी वो खिलाड़ी जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। कार्तिक शर्मा को भी चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी नीलामी में 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा।
प्रशांत वीर को इस तरह डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रद्शन का इनाम मिला है। 19 साल के प्रशांत वीर बाएं हाथ के स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 9 टी20 मैचों में 167.16 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 12 विकेट भी चटके हैं। अपनी ऑलराउंड काबिलियत की दम पर यूपी का ये युवा खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





