DC vs RR Pitch Report: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

DC vs RR Pitch Report- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज का आईपीएल मैच अरुण जेटली स्टेडियम में 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। डीसी वर्सेस आरआर मैच का टॉस शाम 7 बजे होगी।

DC vs RR Pitch Report: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?

DC vs RR Pitch Report- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज यानी रविवार, 17 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस आरआर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और रियान पराग- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। रियान पराग चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, उनकी गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स की टीम की कमान यशस्वी जायसवाल ने संभाली थी। उम्मीद है कि रियान पराग की आज आरआर की टीम में वापसी होगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम है। अगर आज दिल्ली हारती है तो वह आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। आईए एक नजर डीसी वर्सेस आरआर पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

DC vs RR पिच रिपोर्ट

DC vs RR मैच अरुण जेटली स्टेडियम की जिस पिच पर खेला जाएगा उसका बल्लेबाज भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे। यहां पर खेले गए पिछले पांच मैचों में से चार में, पहली इनिंग का टोटल 180 से ज्यादा रहा है। एक बार ऐसा नहीं हुआ था, जब पिछले महीने DC, RCB के खिलाफ 75 रन पर ऑल आउट हो गई थी। साथ ही, इस सरफेस पर पिछले चार में से तीन गेम पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। दिल्ली में आज बहुत ज्यादा गर्मी वाला दिन होने वाला है, जिसमें टेम्परेचर 42°C तक जा सकता है। ऐसे में ओस की कोई भूमिका नहीं होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग चुन सकती है।

अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 103

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 48 (46.60%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 54 (52.43%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 52 (50.49%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 50 (48.54%)

बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (0.97%)

हाईएस्ट स्कोर- 278/3

लोएस्ट स्कोर- 66

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 265/4

औसत रन प्रति विकेट- 28.16

औसत रन प्रति ओवर- 8.66

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 169.90

DC vs RR हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें डीसे ने 16 तो आरआर ने 15 मैच जीते हैं। पिछले 5 मुकाबलों में दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं, वहीं एक मैच टाई हुआ था, जिसे दिल्ली ने सुपर ओवर में जीता था।

DC vs RR स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, पथुम निसांका, समीर रिजवी, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, नीतीश राणा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, करुण नायर, अजय जाधव मंडल, पृथ्वी शॉ

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।