DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया झटका, जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। राजस्थान द्वारा मिले 194 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 4 गेंद रहते जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं।

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया झटका, जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

DC vs RR LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

DC Score: 197/5 (19.2)

RR Score: 193/8 (20)

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखा है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। दिल्ली की जारी सीजन में ये छठवीं जीत है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने इतने ही मुकाबले गंवा दिए हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की। अभिषेक पोरेल 31 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साहिल ने 8 गेंद में 9 रन बनाए। केएल राहुल 42 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए।

अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंद में 46 रन बनाए। माधव ने उन्हें पवेलियन भेजा। मिचेल स्टार्क ने अपने तीसरे ओवर में रियान पराग, फरेरा और रवि को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रियान पराग ने 26 गेंद में 51 रन बनाए। रॉयल्स का स्कोर 14वें ओवर के बाद दो विकेट पर 160 रन था और लग रहा था कि टीम 230 के आसपास पहुंच जायेगी लेकिन आखिरी छह ओवर में सिर्फ 33 रन बने और छह विकेट गिर गए । स्टार्क ने चार ओवर में 40 रन देकर चार, लुंगी एंगिडि ने चार ओवर में 24 रन देकर और माधव तिवारी ने 27 रन देकर दो दो विकेट लिये । स्टार्क का चौथा शिकार दासुन शनाका (10) बने जो 19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को कैच देकर लौटे।

दिल्ली-राजस्थान प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दो अंक के लिए आमने-सामने हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली के लिये त्रिपुराना विजय पदार्पण करेंगे। वहीं रॉयल्स के लिये रवि सिंह पहली बार खेलेंगे जो रविंद्र जडेजा की जगह लेंगे। रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के अनुसार कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए जडेजा को आराम दिया गया है। आईपीएल का 19वां सीजन रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर एक मैच कई टीमों को प्लेऑफ के करीब पहुंचा रहा है तो कुछ टीमों को दूर ले जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जारी सीजन में सात मुकाबले गंवा दिए हैं और उसके लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ना काफी मुश्किल लग रहा है। टीम ने पांच मैच जीते हैं और अगर अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली अंतिम दो मैच जीतती है तो भी उसके 14 अंक ही होंगे और उसे दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास तीन मैच बचे हैं और उसके अभी 12 अंक हैं अगर रियान पराग की अगुवाई वाली टीम सभी मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। राजस्थान द्वारा मिले 194 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दिल्ली ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। दिल्ली की ये छठवीं जीत है।

Share

DC vs RR LIVE Score: डेविड मिलर लौटे पवेलियन

DC vs RR LIVE Score: डेविड मिलर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। मिलर 6 गेंद में 9 रन ही बना सके। बृजेश शर्मा ने उन्हें आउट किया।

Share

DC vs RR LIVE Score: ट्रिस्टन स्टब्स लौटे पवेलियन

DC vs RR LIVE Score: ट्रिस्टन स्टब्स का बल्ला आज नहीं चला। वह 6 गेंद में चार रन ही बना सके। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को 15वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 42 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शनाका ने उन्हें बोल्ड किया।

Share

DC vs RR LIVE Score: केएल राहुल ने लगाई फिफ्टी

DC vs RR LIVE Score: केएल राहुल ने रविवार को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 34 गेंद में अर्धशतक लगाया। राहुल ने अपनी पारी में एक चौके और तीन छक्का लगाया है। इस सीजन ये उनका चौथा अर्धशतक है। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 48 गेंद में 73 रन चाहिए।

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को 11वें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 31 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।

Share

DC vs RR LIVE Score: अभिषेक पोरेल ने लगाई फिफ्टी

DC vs RR LIVE Score: अभिषेक पोरेल ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। पोरेल की आईपीएल में ये चौथी फिफ्टी है। इस बीच दिल्ली ने 100 रन भी पूरे कर लिए।

Share

DC vs RR LIVE Score: पोरेल-राहुल के बीच बड़ी साझेदारी

DC vs RR LIVE Score: केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच 85 रन की साझेदारी हो गई है। राजस्थान ने अब तक चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है लेकिन सफलता नहीं मिली।

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली ने 4 ओवर में बनाए 50 रन

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। दिल्ली के लिए पोरेल 27 और केएल राहुल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को पहले विकेट की तलाश है।

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली की अच्छी शुरुआत

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की है। टीम ने दो ओवर में बिना विकेट गंवाए 27 रन बनाए हैं। केएल राहुल और अभिषेक क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 रनों का लक्ष्य

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने अर्धशतक लगाया। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लिए।

Share

DC vs RR LIVE Score: ध्रुव जुरेल लौटे पवेलियन

DC vs RR LIVE Score: ध्रुव जुरेल दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। जुरेल ने 40 गेंद में 53 रन की पारी खेली। लुंगी एनगिडी ने उन्हें आउट किया।

Share

DC vs RR LIVE Score: ध्रुव जुरेल ने लगाई फिफ्टी

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। जारी सीजन में उनकी ये चौथी फिफ्टी है। जुरेल ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए हैं।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान ने 16 ओवर में बनाए 171 रन

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं। टीम ने एक ही ओवर में तीन विकेट गंवाए हैं, जिसके बाद रन गति पर रोक लगी है।

Share

DC vs RR LIVE Score: मिचेल स्टार्क हैट्रिक से चूके

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैट्रिक पर पहुंच गए थे लेकिन रवि सिंह ने इसे पूरा नहीं होने दिया। स्टार्क ने रियान पराग और फरेरा को लगातार गेंदों पर आउट किया।

Share

DC vs RR LIVE Score: रियान-जुरेल के बीच बड़ी साझेदारी

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान के कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल के बीच 39 गेंद में 71 रन की साझेदारी हो गई है। रियान ने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान ने 12 ओवर में बनाए 140 रन

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। मुकेश कुमार के दूसरे ओवर में रियान पराग ने तीन छक्के और एक चौका लगाया।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पूरे किए 100 रन

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने 10वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान रियान पराग 9 गेंद में सात और जुरेल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान ने दो विकेट गंवाए हैं।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

DC vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। माधव ने उन्हें कैच आउट करवाया। मिलर ने उनका शानदार कैच लपका।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 75 रन

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 75 रन बनाए। वैभव 16 गेंद में 42 और ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

DC vs RR LIVE Score: वैभव का कैच छूटा

DC vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी को 5वें ओवर में जीवनदान मिला है। त्रिपुराना विजय के ओवर में वैभव ने बड़े शॉट खेले। पांचवीं गेंद पर रिजवी के पास कैच लेने का मौका था लेकिन वह चूक गए।

Share

DC vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने लगाए बड़े शॉट

DC vs RR LIVE Score: सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ बड़े शॉट लगाए हैं। राजस्थान ने 4 ओवर में एक विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं। वैभव 10 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। यशस्वी जायसवाल 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने उन्हें पवेलियन भेजा।

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली-राजस्थान ने किए बदलाव

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।दिल्ली के लिये त्रिपुराना विजय पदार्पण करेंगे। वहीं रॉयल्स के लिये रवि सिंह पहली बार खेलेंगे जो रविंद्र जडेजा की जगह लेंगे। रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के अनुसार कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए जडेजा को आराम दिया गया है।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली ने जीता टॉस

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल है राह

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 प्लेऑफ की राह आसान नहीं हैं। टीम ने 12 मैच खेले हैं और सिर्फ पांच मैच ही जीत सकी है और सात गंवाए हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को अपने दोनो मैच जीतने होंगे।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान के लिए अहम मुकाबला

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम करीब एक सप्ताह के बाद मैदान पर उतर रही है। राजस्थान ने अपना पिछला मुकाबला गुजरात के खिलाफ खेला था, जहां पर उन्हें 77 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने 11 मैच खेले हैं और 6 जीते हैं, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Share

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स टीम

DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, अजय जादव मंडल, करुण नायर, टी नटराजन।

Share

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया झटका, जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार