DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आज का आईपीएल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली वर्सेस कोलकाता मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें

DC vs KKR Pitch Report- दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 का 51वां मैच आज यानी शुक्रवार, 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाता है। डीसी वर्सेस केकेआर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और अजिंक्य रहाणे- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली और कोलकाता दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना अहम है। अगर आज कोलकाता हारती है तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें मुंबई और लखनऊ की तरह लगभग खत्म हो जाएगी क्योंकि फिर वह अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का भी हाल ऐसा है। अगर आज दिल्ली हारी तो वह अधिकमत 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

DC vs KKR पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच अरुण जेटली की पिच नंबर-6 पर खेला जाना है। इस पिच पर ही दिल्ली वर्सेस पंजाब मैच खेला गया था, जहां दिल्ली 264 रन बनाकर भी हारी थी और पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। आज के DC vs KKR मैच में भी रनों का अंबार लगने की उम्मीद है। दिल्ली में ड्यू इतना असर नहीं डालती इस वजह से टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बैटिंग चुन सकता है। मैच के दौरान आज मौसम साफ रहेगा।

अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 102

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 48 (47.06%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 53 (51.96%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 51 (50.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 50 (49.02%)

बिना रिज़ल्ट वाले मैच- 1 (0.98%)

हाईएस्ट स्कोर- 278/3

लोएस्ट स्कोर- 66

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 265/4

एवरेज रन पर विकेट- 28.15

एवरेज रन पर ओवर- 8.66

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 170.17

DC vs KKR हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार आमना सामना हुआ है, केकेआस ने इस दौरान 19 तो डीसी ने 15 मैच जीते हैं। दोनों के बीच एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था। पिछले चार मुकाबलों में कोलकाता ने दिल्ली को तीन बार हाराया है।

DC vs KKR स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।