DC vs KKR: कोलकाता ने जीता लगातार चौथा मैच, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से धोया; एलन का शतक

DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। कोलकाता की जारी सीजन में लगातार चौथी जीत है। फिन एलन ने शतक लगाया।

DC vs KKR: कोलकाता ने जीता लगातार चौथा मैच, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से धोया; एलन का शतक

DC vs KKR LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

KKR Score: 147/2 (14.2)

DC Score: 142/8 (20)

DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिन एलन की दमदार शतकीय पारी की बदौलत 34 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। कोलकाता ने 14.2 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए आशुतोष शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे रन आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी एक रन ही बना पाए। इसके बाद फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 गेंद में 116 रन की साझेदारी हुई। फिन ने 47 गेंद में नाबाद 100 रन और ग्रीन ने 27 गेंद में 33 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 14 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट किया। नितीश राणा 8 रन बनाकर ग्रीन का शिकार बने। समीर रिजवी 7 गेंद में तीन रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स 4 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली टीम में दो बदलाव किये गए हैं । टी नटराजन की जगह मुकेश कुमार और करूण नायर की जगह विपराज निगम खेलेंगे। केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमें जीतने से ज्यादा मुकाबले गंवा चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में इस मैच के बाद 11 मैच खेलते हुए 4 में जीत हासिल की है, जबकि 7 गंवाए हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच खेले हैं और 4 जीते हैं, जबकि पांच गंवाए हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता की टीम ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए थे लेकिन पिछले चार मैचों में टीम ने वापसी की है और सभी मैच जीते हैं।

दिल्ली-कोलकाता प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

आज का आईपीएल मैच

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस सात बजे होगा।

DC vs KKR LIVE Score: प्लेऑफ की रेस में कोलकाता बरकरार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में 'करो या मरो' के मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है। इस जीत के बाद केकेआर दस मैचों में नौ अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली 11 मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है।

Share

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता ने दिल्ली को हराया

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी। दिल्ली द्वारा मिले 14 रनों के लक्ष्य को कोलकाता ने 34 गेंद शेष रहते हासिल किया।

Share

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूरे किए 100 रन

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने सिर्फ दो विकेट गंवाए हैं और जीत की तरफ बढ़ रही है।

Share

DC vs KKR LIVE Score: फिन एलन ने लगाई फिफ्टी

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 32 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। वह स्टार्क के ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन तक पहुंचे।

Share

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता ने 8 ओवर में बनाए 66 रन

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 66 रन बनाए हैं। फिन एलन 4 और कैमरन ग्रीन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

DC vs KKR LIVE Score: रहाणे और रघुवंशी लौटे पवेलियन

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे पवेलियन लौट गए हैं। रहाणे रन आउट हुए, जबकि रघुवंशी बोल्ड हुए।

Share

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता की बैटिंग शुरू

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। कोलकाता ने 2 ओवर में 17 रन बनाए हैं।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में बनाए 142 रन

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी है। दिल्ली के लिए आशुतोष शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।

Share

DC vs KKR LIVE Score: आशुतोष शर्मा हुए आउट

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा 28 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का छठा विकेट गिरा

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को 19वें ओवर में छठा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज अक्षर पटेल 22 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने उन्हें आउट किया। अक्षर अपनी पारी में बाउंड्री नहीं लगा पाए।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली ने 14 ओवर में बनाए 96 रन

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 14 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल और आशुतोष क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौटी

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 11वें ओवर के अंदर पांच विकेट गंवा दिए हैं। पथुम निसांका 29 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 4 गेंद में दो रन ही बना सके।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को 10वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। समीर रिजवी सात गेंद में तीन रन ही बना पाए।

Share

DC vs KKR LIVE Score: नितीश राणा लौटे पवेलियन

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पवेलियन लौट गए हैं। राणा ने 10 गेंद में 8 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। कैमरन ग्रीन ने उन्हें आउट किया।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 14 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें कैच आउट करवाया।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग शुरू

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर है। अनुकूल रॉय के पहले ओवर में सात रन बने।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने किए बदलाव

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली टीम में दो बदलाव किये गए हैं। टी नटराजन की जगह मुकेश कुमार और करूण नायर की जगह विपराज निगम खेलेंगे। केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Share

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

DC vs KKR LIVE Score: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

DC vs KKR LIVE Score: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

Share

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Share

DC vs KKR LIVE Score: पॉइंट्स टेबल में दिल्ली और कोलकाता का हाल

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम ने 10 मैच खेलते हुए 4 जीते हैं और 6 गंवाए हैं। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैच खेलते हुए तीन जीते हैं और पांच गंवाए हैं। कोलकाता टेबल में आठवें स्थान पर है।

Share

DC vs KKR LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा।

Share

DC vs KKR LIVE Score:कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

DC vs KKR LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, अजय जादव मंडल, करुण नायर, टी नटराजन।

Share

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच

DC vs KKR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)DC vs KKR: कोलकाता ने जीता लगातार चौथा मैच, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से धोया; एलन का शतक