अक्षर पटेल पर BCCI ने ठोका जुर्माना, पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में मिली सजा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर BCCI ने जुर्माना ठोका है। पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में एक गलती अक्षर पटेल से हो गई थी। इस वजह से उन पर 12 लाख का फाइन है।  

अक्षर पटेल पर BCCI ने ठोका जुर्माना, पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में मिली सजा

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना ठोका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने दिल्ली की टीम के कप्तान को इस बात के लिए सजा दी है, क्योंकि उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मैच में एक गलती कर दी थी। यह मामला स्लो ओवर रेट से जुड़ा हुआ है, जिसके लिए लाखों का फाइन अक्षर पटेल को भरना होगा। अक्षर पटेल पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में निर्धारित समय में 20वां ओवर अपनी टीम से नहीं करा सके थे। ऐसे में उन्हें सजा मिली है।

आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि डीसी के कैप्टन अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 55 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखा। चूंकि यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम की पहली गलती थी, जो मिनिमम ओवर-रेट से संबंधित है, इसलिए टीम के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

दिल्ली कैपिटल्स को मैच के दौरान भी सजा मिली थी। आखिरी ओवर में दिल्ली की टीम को सिर्फ 4 ही फील्डर बाउंड्री लाइन पर रखने की अनुमति थी। अगर आप तय समय पर आखिरी ओवर शुरू नहीं करते हैं तो आप पर फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन पेनल्टी लगती है। आमतौर पर 5 खिलाड़ी पावरप्ले के बाद बाउंड्री राइडर्स के रूप में रखे जाते हैं, लेकिन स्लो ओवर रेट के लिए सिर्फ 4 ही फील्डर आप 30 गज के दायरे के बाहर रख सकते हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पंजाब किंग्स ने अपने दूसरे होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में सिर्फ 5 ही रन टीम जोड़ पाई थी। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया था।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें प्लेऑफ्स में पहुंचने की जिंदा हैं, जबकि पंजाब किंग्स हार के बावजूद टॉप 4 में बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ्स में पहुंचना है तो उम्मीद करनी होगी कि पंजाब की टीम बाकी के बचे मैच भी हार जाए और 14 अंकों पर वह खुद प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर जाए। वैसे तो इस सीजन 14 अंक वाली टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना नहीं है, क्योंकि मौजूदा समय में ही 4 टीमें ऐसी हैं, जिनके खाते में 13 या इससे ज्यादा अंक हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।