एमएस धोनी के बिना CSK ने 16 साल बाद जीता IPL मैच, दिल्ली से है स्पेशल कनेक्शन
एमएस धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK ने 16 साल बाद IPL मैच जीता है। आखिरी बार भी धोनी के बिना सीएसके ने दिल्ली की टीम को ही हराया था और इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स को ही निशाना बनाया है।

चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके अपना सिर्फ 9वां मैच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास का खेलने उतरी, जब प्लेइंग इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं थे। इसी सीजन चार बार ऐसा हुआ है, जबकि पिछले 18 साल के इतिहास में 16 सीजन खेलने वाली सीएसके के लिए कुल 5 बार एमएस धोनी उपलब्ध नहीं थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक एमएस धोनी के बिना सीएसके ने 9 मैच खेले हैं और सिर्फ दो ही मैचों में टीम को जीत मिली है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों बार दिल्ली की टीम ही उनके सामने रही है।
16 साल लंबे इंतजार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी के बिना कोई आईपीएल मैच जीता है। एमएस धोनी ने साल 2010 में 3 मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में मिस किए थे, जबकि 2019 में दो मैचों में एमएस धोनी बाहर बैठे। इसके अलावा 2026 में वे अब तक 4 मैच मिस कर चुके हैं। एमएस धोनी के बिना चेन्नई की टीम ने 19 मार्च 2010 को पहला मुकाबला जीता था और अब 11 अप्रैल 2026 को 16 साल के इंतजार के बाद दूसरा मुकाबला जीता है। इस बीच सात मैच कुल सीएसके ने बिना धोनी के खेले और उन सभी में हार झेली।
हैरानी की बात ये है कि आखिरी बार जब बिना धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स जीती थी तो उस समय 2010 में भी दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) उनके सामने थी और अब 2026 में भी दिल्ली कैपिटल्स सीएसके के सामने थी। इस बीच चेन्नई को बिना धोनी के 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) से मैच हारी थी। 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस से टीम को हार मिली, जबकि 2026 में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एमएस धोनी आईपीएल 2026 के लिए सीएसके का हिस्सा हैं, लेकिन 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किए गए धोनी चोटिल हैं। वे दो सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर थे। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले मैचों में सीएसके को उनकी सेवाएं मिलने वाली हैं। उनकी जगह संजू सैमसन विकेटकीपर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



