CSK vs SRH : एमएस धोनी आज खेलेंगे या नहीं? चेन्नई में आखिरी बार दिखेगी झलक; इंपैक्ट सब का भी विकल्प
CSK vs SRH Today IPL Match Playing XI- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आज का आईपीएल मैच चेपॉक में खेला जाना है। आज धोनी के खेलने की संभावना है। धोनी इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं।

CSK vs SRH Today IPL Match Playing XI- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 63वां मैच आज यानी सोमवार, 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। प्लेऑफ के नजरिए से तो यह मैच अहम होना ही है, साथ ही फैंस की नजरें एमएस धोनी पर भी टिकी है, जिनका चेन्नई में यह आखिरी मैच हो सकता है। दरअसल, सीएसके का यह अपने घर पर इस सीजन का आखिरी मैच है। धोनी चोटिल होने की वजह से अभी तक इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं। माही की फिटनेस और उम्र को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीजन के बाद वह आईपीएल से रिटायरमेंट ले लेंगे। अगर ऐसा है तो यह धोनी का चेन्नई में खेलने का आखिरी मौका हो सकता है। धोनी ने 5 साल पहले इच्छा जताई थी कि वह अपना आखिरी टी20 चेन्नई में ही खेलना चाहते हैं। ऐसे में अगर आज धोनी की चेन्नई की प्लेइंग XI में जगह बनती है तो वह किसकी जगह आएंगे ये देखने वाली बात होगी।
क्या इंपैक्ट सब के रूप में खेलेंगे माही?
एमएस धोनी अगर पूरी तरह फिट नहीं हैं तो वह इंपैक्ट सब के रूप में भी आज के मैच में खेल सकते हैं। अगर सीएके पहले बैटिंग करती है तो वह प्रशांत वीर या किसी गेंदबाज की जगह टीम में आ सकते हैं। प्रशांत वीर सीएसके के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, मगर बल्ले से उनके लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। धोनी का यह फेवरेट प्लेस भी है।
वहीं अगर सीएसके पहले फील्डिंग करती है तो धोनी किसी भी भारतीय खिलाड़ी को रिप्लेस कर बैटिंग करने आ सकते हैं।
CSK की संभावित 12: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर/एमएस धोनी, डियान फॉरेस्टर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
CSK के लिए करो या मरो मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज का मैच किसी भी हाल में जीतना जरूरी है। अगर आज सीएसके हारती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। वहीं एसआरएच और जीटी को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा, वहीं आरसीबी का टॉप-2 में रहना भी कन्फर्म हो जाएगा। वहीं अगर सीएसके जीतती है तो प्लेऑफ के बचे तीन टिकट आज भी किसी को नहीं मिलेंगे।
बता दें, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंड्स को छोड़कर सभी टीमें प्लेऑफ की रेस में जिंदा है। आरसीबी प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



