CSK vs SRH Pitch Report: चेन्नई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

CSK vs SRH Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आज का आईपीएल मैच चेपॉक में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एसआरएच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report

CSK vs SRH Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 63वां मैच आज यानी सोमवार, 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एसआरएच मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और पैट कमिंस- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई और हैदराबाद दोनों के लिए प्लेऑफ के नजरिए से यह मैच अहम होने वाला है। सीएसके अगर आज हारता है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगा, वहीं हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन सकती है। एसआरएज की जीत से गुजरात टाइटंस को भी फायदा मिलेगा, उनकी भी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। आईए एक नजर सीएसके वर्सेस एसआरएच पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

CSK vs SRH पिच रिपोर्ट

सोमवार को CSK vs SRH मैच में इस्तेमाल होने वाली पिच से बैटिंग को मदद मिलने की उम्मीद है। SRH के पेस-बॉलिंग कोच वरुण एरॉन ने कहा कि जीतने वाला टोटल लगभग 210 होगा। CSK के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को अब भी खुश होने की एक वजह दिखी: उनका मानना ​​है कि पिच पर बाउंस हैदराबाद से ज्यादा हो सकता है और इसलिए CSK को फायदा होगा। यह खेले गए 6 में से चार मैच चेजिंग टीम ने जीते हैं, ऐसे में आज टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग चुन सकता है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 97

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 53 (54.64%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 44 (45.36%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 50 (51.55%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 47 (48.45%)

हाईएस्ट स्कोर- 246/5

लोएस्ट स्कोर- 70

सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया- 210/5

औसत रन प्रति विकेट- 26.39

औसत रन प्रति ओवर- 8.15

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 165.41

CSK vs SRH हेड टू हेड

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड पर नजर डालें तो सीएसके की टीम काफी आगे नजर आती है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 23 मुकाबलों में चेन्नई ने 15 बार तो हैदराबाद ने 8 बार ही जीत दर्ज की है। इस सीजन वैसे हैदराबाद चेन्नई को पहले एनकाउंटर में 10 रनों से हरा चुकी है।

CSK vs SRH स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, सरफराज खान, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, डियान फॉरेस्टर, ज़कारी फाउलकेस, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, अमन खान, मैकनील नोरोन्हा

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडू मेंडिस, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएट्ज़ी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।