CSK vs SRH: SRH ने प्लेऑफ में मारी एंट्री, GT भी हुई क्वालीफाई, चेन्नई आज की हार के साथ लगभग बाहर

CSK vs SRH LIVE Score: IPL 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हैदराबद की इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई है। अब तीन स्पॉट फिक्स हो चुके हैं। CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

CSK vs SRH: SRH ने प्लेऑफ में मारी एंट्री, GT भी हुई क्वालीफाई, चेन्नई आज की हार के साथ लगभग बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CSK vs SRH LIVE Score: IPL 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हैदराबद की इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई है। अब तीन स्पॉट फिक्स हो चुके हैं। CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए थे और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। आज के मैच में ईशान किशन 70 रनों की दमदार पारी खेली, वहीं हेनरिक क्लासेन ने भी 47 रनों की पारी खेली। चेन्नई की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 44 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, वहीं साकिब हुसैन को दो विकेट मिले। ईशान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 विकेट मिले। सीएसके की ओर से मुकेश चौधरी ने दो, जबकि अंशुल कंबोज, अकील हुसैन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया।

SRH- 181/5 (19 ओवर)

CSK- 180/7 (20 ओवर)

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, सरफराज खान, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, डियान फॉरेस्टर, जैकरी फॉल्केस, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, अमन खान, मैकनील नोरोन्हा

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

CSK vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने कटाई प्लेऑफ की टिकट

CSK vs SRH LIVE Score: IPL 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हैदराबद की इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई है। अब तीन स्पॉट फिक्स हो चुके हैं। CSK प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: रोमांचक मोड़ पर मैच

16.3 ओवर की समाप्ति के बाद एसआरएच का स्कोर 146 रन तीन विकेट के नुकसान पर हो चुका है। टीम को हेनरिक क्लासेन के रूप में बड़ा झटका लगा है। चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है, ऐसे में नए बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो सकता है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: मजबूत स्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद

14.2 ओवर की समाप्ति के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 131 रन दो विकेट के नुकसान पर है। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: 12.4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 12.4 ओवर की समाप्ति पर 108 रन 6 विकेट के नुकसान पर हो गया है। क्लासेन और ईशान किशन शानदार लय में दिख रहे हैं। क्या दोनों बल्लेबाज टीम को जीत दिला पाएंगे देखने वाली बात होगी।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: क्लासेन-ईशान ने एसआरएच की पारी को संभाला

10 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 72 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। पाला अब भी सीएसके की ओर झुका हुआ है, लेकिन हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने सीएसके की पारी को संभाला है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में 21 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। उन्हें अकील हुसैन ने फाइनलेग में कैच करवाया। टीम का स्कोर 7.4 की समाप्ति पर 56 रन दो विकेट के नुकसान पर।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: 6 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर

पावरप्ले की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। 6 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 45 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। ट्रेविड हेड 6 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: सीएसके को हेड के रूप में मिली बड़ी सफलता

सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत बड़ा शुरुआती झटका लगा है। ट्रेविस हेड 6 गेंदों में 6 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बन गए हैं। टीम का स्कोर 2.3 ओवर में 18 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। अभिषेक शर्मा अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: सीएसके ने हैदराबाद को दिया 181 रनों का लक्ष्य

CSK vs SRH LIVE Score: IPL 2026 के 63वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा है। क्या चेन्नई के गेंदबाज इस औसत से लक्ष्य को चेपॉक के मैदान पर डिफेंड कर पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।

Share

CSK vs S RH LIVE Score: सीएसके की आधी टीम पवेलियन लौटी

17.5 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 159 रन बना लिए और आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अभी अभी डेवाल्ड ब्रेविस 22 गेंदों में 44 रन बनाकर ईशान मलिंगा का शिकार बने हैं।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: 13.4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर

13.4 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे क्रीज पर हैं और पारी को संभालने में लगे हुए हैं।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: सीएसके का चौथा विकेट आउट

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। कप्तान रुतराज गायकवाड़ 21 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 100 रन चार विकेट के नुकसान पर है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: सीएसके का स्कोर 90 रन 3 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा के रूप में अपना तीसरा विकेट खो दिया है। पैट कमिंस ने उन्हें अपना शिकार बनाया। टीम का स्कोर 9.5 ओवर में 90 रन 3 विकेट के नुकसान पर है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: 8.1 की ओवर की समाप्ति पर सीएसके का स्कोर

8.1 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 85 रन बना लिए हैं। कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा क्रीज पर बने हुए हैं।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: सीएसके ने खोया अपना दूसरा विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने 48 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है। साकिब हुसैन ने एक कमाल की गेंद पर उर्विल पटेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। पटेल 8 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी का 5वां ओवर फेका जा रहा है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: चार ओवर की समाप्ति के बाद सीएसके का स्कोर

चार ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 46 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिया है। उर्विल पटेल और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर बने हुए हैं।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: सीएसके को लगा बड़ा झटका, संजू सैसमन आउट

संजू सैसमन 13 गेंदों में 27 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हो चुके हैं। उन्हें ईशान किशन के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। सीएसके को यह बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2.3 ओवर की समाप्ति के बाद 31 रन 1 विकेट के नुकसान पर है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: टॉस के वक्त दोनों कप्तानों ने क्या कहा?

टॉस के वक्त चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी सूखी लग रही है और हम अच्छा स्कोर बनाना चाहते हैं। यहां तक ​​कि एमआई के खिलाफ पिछले मैच में भी पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं थी। कोई झंझट नहीं, हम सरल खेलना चाहते हैं। एमएस अभी भी टीम में हैं, लेकिन इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है।” वहीं पैट कमिंस ने कहा - “यह टी20 क्रिकेट है और हर मैच आसान नहीं होता। वह जानते हैं कि हर मैच में रणनीति काम नहीं करेगी। हम शायद गेंदबाजी करना चाहते। पिछली बार वाली ही टीम होती।”

Share

CSK vs SRH LIVE Score: टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है चेन्नई

CSK vs SRH LIVE Score: IPL 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर नहीं खेलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद को पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: आखिरी बार चेपॉक में दिख सकते हैं धोनी

अधिकांश खिलाड़ियों ने मैच से पहले अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। लेकिन एमएस धोनी ने एक बार फिर नेट पर अभ्यास किया, जिससे सीएसके में उनके भविष्य को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सीएसके निचले मध्य क्रम को मजबूत करने के लिए डायन फॉरेस्टर को सीधे बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतारती है।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: दोनों टीमों के लिए क्यों जरूरी है यह मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स आज के मैच में जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी और टॉप-4 में पहुंचना चाहेगी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ्स के लिए एक कदम और आगे बढ़ाना चाहेगी।

Share

CSK vs SRH LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, सरफराज खान, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, डियान फॉरेस्टर, जैकरी फॉल्केस, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, अमन खान, मैकनील नोरोन्हा

Share

CSK vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

Share

CSK vs SRH LIVE Score: करो या मरो मुकाबले में सीएसके से भिड़ेगी हैदराबाद

आज टूर्नामेंट का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)CSK vs SRH: SRH ने प्लेऑफ में मारी एंट्री, GT भी हुई क्वालीफाई, चेन्नई आज की हार के साथ लगभग बाहर