CSK vs SRH मैच के नतीजे का प्लेऑफ्स पर पड़ेगा पूरा असर, जानिए किसकी जीत से किसे मिलेगा फायदा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

CSK vs SRH मैच के नतीजा का असर आईपीएल 2026 प्लेऑफ्स की रेस पर पड़ेगा। अगर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबला जीता तो फिर एसआरएच और गुजरात टाइटन्स को प्लेऑफ्स का टिकट मिल जाएगा।

CSK vs SRH मैच के नतीजे का प्लेऑफ्स पर पड़ेगा पूरा असर, जानिए किसकी जीत से किसे मिलेगा फायदा?

IPL 2026 का आज 63वां लीग मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। इस मैच के नतीजे का पूरा असर प्लेऑफ्स पर पड़ेगा। एसआरएच को अगर इस मैच में जीत मिली तो दो टीमों के प्लेऑफ्स का टिकट कन्फर्म हो जाएगा, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली तो इस बात की गारंटी हो जाएगी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी क्वालीफायर 1 में खेलेगी, क्योंकि उसका टॉप 2 में बने रहना सुनिश्चित हो जाएगा, जो कि प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले सीएसके वर्सेस एसआरएच मैच के नतीजे पर समीकरण कुछ इस तरह बैठ रहे हैं कि अगर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली तो फिर एसआरएच के साथ-साथ गुजरात टाइटन्स को बैठे बिठाए प्लेऑफ्स का टिकट मिल जाएगा, जो कि 16 अंकों के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है, क्योंकि फिर एक ही टीम बचेगी, जिसके 16 या पॉइंट्स होंगे। इस तरह जीटी का भी टॉप 4 का बर्थ कन्फर्म हो जाएगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वहीं, अगर सीएसके वर्सेस एसआरएच मैच में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी तो किसी को भी प्लेऑफ्स का टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन सीएसके की जीत का फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को मिलेगा, जो पहले से ही प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। सीएसके की जीत से आरसीबी का फायदा यह होगा कि आरसीबी टॉप 2 में ही रहेगी और वह फाइनल में पहुंचने के दो मौके हासिल कर लेगी।

सीएसके की जीत से कन्फर्म हो जाएगा कि आरसीबी क्वालीफायर 1 में खेलेगी, जिसे जीतकर वह फाइनल में पहुंच सकती है और अगर हारी भी तो भी उनके पास फाइनल में जाने का मौका होगा, क्योंकि टॉप 2 वाली टीम को क्वालीफायर 1 के अलावा क्वालीफायर 2 में भी खेलने का मौका मिलता है। क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम फाइनल में जाती है और हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालीफायर 2 में भिड़ती है, जिसे जीतकर भी उनके पास फाइनल में पहुंचने का मौका होता है। ऐसे में प्लेऑफ्स से भी ज्यादा टॉप 2 के लिए लड़ाई होती है। इस तरह सीएसके वर्सेस एसआरएच का नतीजा प्लेऑफ्स पर बहुत ज्यादा असर डालने वाला है।

सीएसके की जीत से न सिर्फ खुद चेन्नई सुपर किंग्स, बल्कि पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी खुश होगी, क्योंकि इन टीमों के पास भी प्लेऑफ्स में जाने के थोड़े अतिरिक्त चांस होंगे। अगर एसआरएच ने मैच जीता तो फिर एक ही स्पॉट प्लेऑफ्स का बाकी रहेगा। ऐसे में कई टीमें सीएसके की जीत की दुआ करेंगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।