CSK Vs SRH Highlights: कौन जीता कल का मैच? पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची CSK, किन टीमों ने किया क्वालीफाई, सबकुछ जानिए

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से जीत लिया। इस मैच में क्या-क्या हुआ पूरी हाईलाइट्स पढ़िए।

CSK Vs SRH Highlights: कौन जीता कल का मैच? पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची CSK, किन टीमों ने किया क्वालीफाई, सबकुछ जानिए

आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 19 ओवर में ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ब्रेविस के अलावा नहीं चला सीएसके का कोई भी बल्लेबाज

सोमवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एकमात्र बल्लेबाज, जिसने उम्मीद की किरण जगाई हुई डेवाल्ड ब्रेविस। उन्होंने 27 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। कार्तिक शर्मा ने 19 गेंद में 32 रन बनाए, वहीं उर्विल पटेल 8 गेंद में 13, रुतुराज गायकवाड 21 गेंद में 15 और संजू सैमसन ने 13 गेंद में 27 रन बनाए। प्रशांत वीर ने नौ गेंद में 11 रनों की पारी खेली, वहीं शिवम दुबे ने 23 गेंद में 26 रन ही बना सके।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

कल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि, नीतीश कुमार रेड्डी दो ओवर में 35 रन देकर काफी महंगे साबित हुए, लेकिन उसके अलावा बाकी के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पैट कमिंस ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके, वहीं ईशान मलिंगा ने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया तो साकिब हुसैन ने चार ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि प्रफुल्ल हिंगे ने तीन ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने मैच का 20वां ओवर बेहद शानदार डाला और सिर्फ आठ रन ही खर्चे। शिवांग कुमार ने तीन ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 20 रन दिए। सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी के कारण ही सीएसके की टीम 180 रनों पर थम गई।

ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने जिताया मैच

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड जल्दी आउट हो गए थे और उन्होंने 6 गेंद में छह रन ही बनाया था। उसके बाद अभिषेक शर्मा भी संघर्ष करते दिखे थे, जिन्होंने 21 गेंद में 26 रन बनाए थे। हालांकि, उसके बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने पारी को संभाला और दोनों ने मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस सीजन अपनी रक्षात्मक शैली और देख परख कर खेलने के स्टाइल के लिए मशहूर हेनरिक क्लासेन ने आज के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने मैच को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ मोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद ईशान किशन ने 47 गेंद में 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने अपनी इस पारी से सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कराया। नीतिश कुमार रेड्डी ने अंत में सात गेंद में 11 रन बनाए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 5 गेंद में 10 और स्मरण रविचंद्रन ने दो गेंद में पांच रन बनाए।

औसत रही चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी

कल के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी औसत रही, जिसमें मुकेश चौधरी ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं स्पेंसर जॉनसन ने तीन ओवर में 26 रन दिए। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। अंशुल कंबोज ने चार ओवर में 46 रन दिए और एक विकेट हासिल किया, जबकि नूर अहमद ने चार ओवर में 40 रन खर्चे और एक विकेट लिया। वहीं अकील हुसैन ने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि शिवम दुबे ने एक ओवर में 12 रन खर्च उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

ईशान किशन को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच

कल के मैच में 47 गेंद में 70 रनों की पारी खेल कर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और तीन छक्के जड़े थे और 148.94 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। ईशान किशन की इस पारी की खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ बल्ला नहीं घुमाया, बल्कि देख परख कर शॉट खेले और टीम की जरूरत के अनुसार विकेट पर खड़े रहे।

पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उथल पुथल

कल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आरसीबी की टीम 18 अंकों के साथ पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी, जबकि अब गुजरात टाइटंस ने भी 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर लिया है और सनराइजर्स हैदराबाद भी 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर चुकी है। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं, सीएसके की टीम के भी 12 अंक हैं और वह छठवें स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के भी अब 12 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। वहीं केकेआर 11 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। प्वाइंट्स टेबल में पहले ही मुंबई इंडियंस एलिमिनेट हो चुकी है और वह आठ अंकों के साथ नवे स्थान पर है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भी 8 अंकों के साथ लेकिन मुंबई से कमजोर रन रेट के कारण दसवें स्थान पर है।

स्थिति टीमकुल मैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्सRECENT FORM
1 आरसीबी (Q)139401.06518WWWLL
2 जीटी (Q)138500.40016LWWWW
3 एसआरएच (Q)138500.35016WLWLW
4 पीबीकेएस136610.22713LLLLL
5 आरआर126600.02712LLLWL
6 सीएसके13670-0.01612LLWWW
7 डीसी13670-0.87112WWLLW
8 केकेआर12561-0.03811WLWWW
9 एमआई (E)12480-0.5048WLWLL
10 एलएसजी (E)12480-0.7018WLWLL

हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजी है ऑरेंज कैप

आज के मैच में अपनी 47 रनों की पारी के साथ ही हेनरी क्लासेस ने ऑरेंज कैप में अब अपना कब्जा जमा लिया है और वह 555 रनों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि पर्पल कैप की रेस में अभी भी भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं।

CSK VS SRH मैच के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट

बल्लेबाजमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन131355550.45155.904425
साई सुदर्शन131355446.17157.835525
शुभमन गिल121255246.00160.475027
विराट कोहली131354254.20164.745721
केएल राहुल131353344.42171.945127
अभिषेक शर्मा131350742.25201.994638
ईशान किशन131349037.69179.494926
वैभव सूर्यवंशी121248640.50234.784343
संजू सैमसन131347747.70166.205324
कूपर कोनोली131247347.30162.543932

CSK VS SRH मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट

गेंदबाजमैचफेंके गए ओवरगेंदेंविकेटऔसतखर्च किए गए रनचार विकेट हॉल
भुवनेश्वर कुमार1351.03062416.383931
कगिसो रबाडा1350.03002121.954610
अंशुल कंबोज1346.22782023.704740
जोफ्रा आर्चर1244.02641723.534000
ईशान मलिंगा1346.22781725.534341
प्रिंस यादव1245.02701624.003840
राशिद खान1345.52751624.943991
कार्तिक त्यागी1243.02581625.384060
मोहम्मद सिराज1348.02881429.434120
जेमी ओवर्टन1028.01681417.792491
Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।