CSK vs MI Pitch Report: चेन्नई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें
CSK vs MI Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज का आईपीएल मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। चेन्नई वर्सेस मुंबई मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

CSK vs MI Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 44वां मैच आज यानी शनिवार, 2 मई को खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एमआई मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। CSK vs MI मैच में हर किसी की नजरें एमएस धोनी और रोहित शर्मा पर रहने वाली है। यह दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हैं। धोनी ने तो चोट की वजह से इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है, वहीं रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों से बाहर है। इस सीजन यह दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला है, जब पहली बार चेन्नई का सामना मुंबई से हुआ था तो उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 100 से अधिक रनों से जीत दर्ज की थी। आईए एक नजर सीएसके वर्सेस एमआई पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
CSK vs MI पिच रिपोर्ट
चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जिस पर PBKS ने अप्रैल की शुरुआत में CSK के खिलाफ एक ओवर से ज्यादा रहते 210 रन चेज किए थे। पेस और बाउंस चेन्नई की पिच पर अच्छी रही है, जिस वजह से बैट्समैन लाइन के पार हिट कर सकते हैं, जैसा कि चेपॉक में T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी हुआ था। इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 95
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 53 (55.79%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 42 (44.21%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 49 (51.58%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 46 (48.42%)
हाईएस्ट स्कोर- 246/5
लोएस्ट स्कोर- 70
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 210/5
एवरेज रन पर विकेट- 26.26
एवरेज रन पर ओवर- 8.12
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 165.08
CSK vs MI हेड टू हेड
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना सामना आईपीएल के इतिहास में कुल 40 बार हुआ है, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। मुंबई ने इस दौरान 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को 19 जीत मिली है। पिछले 6 मुकाबलों में चेन्नई ने मुंबई को 5 बार धूल चटाई है।
CSK vs MI स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट, एमएस धोनी, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, ज़कारी फाउलकेस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, आकाश मधवाल, अमन खान
मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रघु शर्मा, कृष भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार



