CSK Vs MI: CSK ने दर्ज की इस सीजन की अपनी चौथी जीत, मुंबई इंडियंस को एक बार फिर रौंदा

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Match result: IPL 2026 के 44वें मुकाबले में CSK ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 18.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

CSK Vs MI: CSK ने दर्ज की इस सीजन की अपनी चौथी जीत, मुंबई इंडियंस को एक बार फिर रौंदा

कार्तिक शर्मा चेन्नई बनाम मुंबई मैच

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Match result: IPL 2026 के 44वें मुकाबले में CSK ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 18.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित नहीं हुआ और मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नमनधीर के अर्धशतक की मदद से 159 रन बनाए। नमनधीर ने आज के मैच में 37 गेंदोें में 57 रनों की पारी खेली। रिकल्टन ने 37 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 12 गेंदों में 21 रन निकले। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में 18 रन बनाए।

सीसएसके के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए किफायती ओवर डाले। अंशुल कंबोज ने तीन विकेट हासिल किए, वहीं नूर अहमद के नाम 2 विकेट रहे, जबकि रामकृष्ण घोष और जेमी ओवर्टन ने एक-एक विकेट लिया।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन 11 रन बनाकर 13 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। उर्विल 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभाले रखा और कार्तिक शर्मा ने उनका बखूबी साथ दिया। दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को मैच जिताकर वापस लौटे।

गायकवाड़ ने आज के मैच में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, वहीं कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने 160 के लक्ष्य को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। बता दें कि इसी सीजन पिछले मुकाबले में जब वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने थे तब चेन्नई सुपर किंग्स ने 100 से अधिक रनों से करारी शिकस्त दी थी और आज 8 विकेटों से रौंदा है।

मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया, जबकि गजनफर को भी एक विकेट मिलाष इसके अलावा सभी गेंदबाज विकेट लेने में असफल रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया।

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 160 रनों का लक्ष्य।

CSK- 160/2 (18.1 ओवर)

MI- 159/7 (20 ओवर)

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रित बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

आज के मैच में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की वापसी नहीं हो पाई।

पिछले मैच में चेन्नई ने दी थी 100 रनों से अधिक की करारी हार।

मुंबई इंडियंस की टीम पिछले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरी लेकिन कुछ नहीं कर पाई। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम को 100 से अधिक रनों से करारी शिकस्त दी थी।

मैच के बाद दोनों टीमों की पॉइंट्स टेबल पर स्थिति

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 7वें स्थान से 6वें स्थान पर आ गई है। चेन्नई ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है और उसके पास 8 अंक हैं। सीएसके का रन रेट इस जीत के साथ पॉजिटिव में चला गया है। मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के साथ भी 9वें स्थान पर ही मौजूद है। इस टीम ने 9 में से 7 मैच हारे हैं जबकि दो में जीत मिली है।

मैच के बाद मुंबई और चेन्नई का हेड टू हेड रिकॉर्ड

इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक पाला मुंबई इंडियंस की तरफ हावी है। मुंबई ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स को कुल 21 मैच हराए हैं, जबकि सीएसके ने 20 बार जीत हासिल की है। हालांकि, साल 2023 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस पर 6-1 की बढ़त ली हुई है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट, एमएस धोनी, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, आकाश मधवाल, अमन खान।

मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रघु शर्मा, कृष भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार

CSK Vs MI LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Match result: IPL 2026 के 44वें मुकाबले में CSK ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 18.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: 24 गेंदों में सीएसके को जीतने के लिए 22 रनों की जरूरत

16 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 138 रन बना लिए हैं और उन्होंने सिर्फ दो विकेट ही खोए हैं। कप्तान ऋतुराजा गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा क्रीज पर हैं और टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में सिर्फ 22 रनों की जरूरत है।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ी फिफ्टी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने बैक टू बैक अर्धशतक जड़ा है। आज के मैच में कप्तान ने 34 गेंदों में 50 जड़ी है। वे अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और कार्तिक शर्मा बखूबी उनका साथ दे रहे हैं। टीम का स्कोर 14 ओवर में 122 रन है और अब 36 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है। बुमराह फिर से गेंदबाजी पर हैं।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: 100 के पार पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा के बीच 36 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी हो गई है। 43 गेंदों में 55 रनों की दरकार है। टीम का स्कोर 11.2 ओवर में 104 रन 2 विकेट के नुकसान पर है।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: 9 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर

9 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 85 रन दो विकेट के नुकसान पर हो गया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अभी भी क्रीज पर मौजूद है।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: पावरप्ले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा विकेट गिर चुका है। उर्विल पटेल 12 गेंदों में 24 रन बनाकर गजनफर का शिकार हुए। चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले की समाप्ति पर 62 रन 2 विकेट के नुकसान पर है।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: सीएसके को लगा पहला झटका

संजू सैसमन के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला विकेट खो दिया है। उन्हें दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। संजू 11 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 13 रन 1 विकेट के नुकसान पर।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने दिया CSK को 160 रनों का लक्ष्य

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians 44th Match ipl 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 160 रनों का सामान्य सा लक्ष्य दिया है। मुंबई की टीम से नमनधीर ने 37 गेंदों में 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस का स्कोर 18 ओवर की समाप्ति पर 142 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। देखते हैं यह टीम और कितने रन बना सकती है।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे नमनधीर, मुंबई इंडियंस की आधी टीम आउट

मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिर चुका है। नमनधीर 37 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें जेमी ओवर्टन ने सरफराज खान के हाथों कैच आउट कराया। मुंबई का स्कोर 16.5 ओवर में 134 रन 5 विकेट के नुकसान पर।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

16 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 124 रन बना लिए हैं और पांच बार की चैंपियन टीम की पारी धीमी गति से आगे बढ़ रही है। अब सिर्फ 24 गेंदें शेष हैं और हार्दिक-नमन क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने खोया अपना चौथा विकेट

मुंबई इंडियंस ने अपना चौथा विकेट तिलक वर्मा के रूप में खो दिया है। अब मैदान पर नमनधीर के साथ हार्दिक पांड्या हैं। वर्मा 8 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। नमनधीर अपने अर्धशतक के करीब हैं। फिलहाल मुंबई इंडियंस का स्कोर 14.1 ओवर में 117 रन बना लिए हैं।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: 12 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस

12 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 106 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। सूर्या के आउट होने के बाद अब तिलक और हार्दिक पर जिम्मेदारी है। फिलहाल नमनधीर और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर हुए आउट

मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में खो दिया है। आज सूर्या अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन 12 गेंदों में 21 रन बनाकर रामकृष्ण की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच आउट हो गए। उनके फेल होने का क्रम लगातार जारी है।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: 9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

9 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 77 रन बना लिए हैं। हालांकि. उन्होंने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। रिकल्टन अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन 24 गेंदों में 37 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर उर्विल पटेल के हाथों कैच आउट हो गए।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: पावरप्ले में मुंबई इंडियंस की स्थिति

1 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद अब मुंबई इंडियंस ने अच्छी स्थिति है। नमनधीर और रिकल्टन ने 56 रनों की साझेदारी की है। पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का स्कोर 57 रन है।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: चार ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स ने चार ओवर की समाप्ति पर 29 रन बना लिए हैं। 1 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद नमनधीर और रयाल रिकल्टन ने पारी को संभाला है।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: मुकेश चौधरी ने डाला शानदार ओवर

मुकेश चौधरी ने पारी का पहला ओवर बेहद शानदार डाला है। उन्होंने मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाजों को बांधकर रखा और सिर्फ 1 रन दिए। टीम का स्कोर 1 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रित बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians 44th Match ipl 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: ये हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित 12

संभावित प्लेइंग 12: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश/ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक मार्कंडे।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित 12

संभावित प्लेइंग 12: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन/मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट, एमएस धोनी, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, आकाश मधवाल, अमन खान।

Share

CSK Vs MI LIVE Score: क्या है मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रघु शर्मा, कृष भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)CSK Vs MI: CSK ने दर्ज की इस सीजन की अपनी चौथी जीत, मुंबई इंडियंस को एक बार फिर रौंदा