CSK Vs MI Highlights: कौन जीता कल का मैच? पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची CSK, ऑरेंज-पर्पल कैप किसके नाम, सब जानिए
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच टूर्नामेंट का 44वें मैच का रिजल्ट क्या रहा, इस मैच के बाद ऑरेंज कैप- पर्पल कैप की रेस में कौन से खिलाड़ी आगे रहे और पॉइंट्स टेबल पर किस टीम की क्या स्थिति है, सबकुछ जानिए इस एक रिपोर्ट में।

IPL 2026 का 44वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जिसे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीन ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारियों ने 18.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया।
ऋतुराज गायकवाड़ को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड
शनिवार के मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए और मैच को एक छोर से पकड़े रखा। उनकी इस शानदार पारी के कारण प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पॉइंट्स टेबल में सीएसके ने मारी उछाल, मुंबई वहीं
8 विकेट से इस बड़ी जीत के साथ अब पॉइंट्स टेबल पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 7वें स्थान से 6वें स्थान पर आ गई है। चेन्नई ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है और उसके पास 8 अंक हैं। सीएसके का रन रेट इस जीत के साथ पॉजिटिव में चला गया है। मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के साथ भी 9वें स्थान पर ही मौजूद है। इस टीम ने 9 में से 7 मैच हारे हैं जबकि दो में जीत मिली है।
CSK VS MI मैच के बाद पॉइंट्स टेबल
1. PBKS: जीत: 6, हार: 1, अंक: 13, रन रेट: +1.043
2. RCB: जीत: 6, हार: 3, अंक: 12, रन रेट: +1.420
3. SRH: जीत: 6, हार: 3, अंक: 12, रन रेट: +0.832
4. RR: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: +0.510
5. GT: जीत: 5, हार: 4, अंक: 10, रन रेट: -0.192
6. CSK: जीत: 4, हार: 5, अंक: 8, रन रेट: +0.005*
7. DC: जीत: 4, हार: 5, अंक: 8, रन रेट: -0.895
8. KKR: जीत: 2, हार: 5, अंक: 5, रन रेट: -0.751
9. MI: जीत: 2, हार: 7, अंक: 4, रन रेट: -0.803*
10. LSG: जीत: 2, हार: 6, अंक: 4, रन रेट: -1.106
अंशुल कंबोंज ने पर्पल कैप की रेस में की भुवी की बराबरी
अंशुल कंबोंज ने मैच में 3 विकेट लेकर पर्पल कैप की लिस्ट में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है।
CSK VS MI मैच के बाद पर्पल कैप लिस्ट
1. भुवनेश्वर कुमार 9 पारियों में 17 विकेट
2. अंशुल कंबोंज 9 पारियों में 17 विकेट*
3. जोफ्रा आर्चर 10 पारियों में 15 विकेट
4. ईशान मलिंगा, 9 पारियों में 15 विकेट
5. कगिसो रबाडा, 9 पारियों में 14 विकेट
संजू सैमसन ने ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन को पछाड़ा
ऑरेंज कैप की सूची में संजू सैमसन ईशान किशन से आगे निकलकर 9वें स्थान पर आ गए हैं। टॉप-10 की लिस्ट नीचे है।
CSK VS MI मैच के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट
1. केएल राहुल- 9 पारियों में 433 रन
2. अभिषेक शर्मा- 9 पारियों में 425 रन
3. हेनरिक क्लासेन- 9 पारियों में 414 रन
4. वैभव सूर्यवंशी- 10 मैचों में 404 रन
5. विराट कोहली- 9 पारियों में 379 रन
6. शुभमन गिल- 8 पारियों में 373 रन
7. प्रभसिमरन सिंह- 7 पारियों में 346 रन
8. साई सुदर्शन- 9 पारियों में 328 रन
9. संजू सैसमन- 9 पारियों में 315 रन
10.ईशान किशन- 9 पारियों में 312 रन
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



