CSK Vs KKR Highlight: CSK ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, KKR का अभी तक नहीं खुला खाता, आज फिर हारी
CSK Vs KKR Highlight: IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है, वहीं केकेआर का अब भी खाता नहीं खुला है। पहले बल्लेबाजी करते सीएसके ने केकेआर को 193 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे रहाणे की अगुआई वाली टीम हासिल नहीं कर सकी और 32 रनों के बड़े अंतर से हार गई।
CSK Vs KKR Highlight: IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है, वहीं केकेआर का अब भी खाता नहीं खुला है। पहले बल्लेबाजी करते सीएसके ने केकेआर को 193 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे रहाणे की अगुआई वाली टीम हासिल नहीं कर सकी और 32 रनों के बड़े अंतर से हार गई।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की शुरुआत तेज रही लेकिन 25 रन के स्कोर पर कप्तान गायकवाड़ 6 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 38 रनों की पारी खेली, लेकिन वे भी अहम मौके पर आउट हो गए। संजू सैसमन को 32 गेंदों में 38 रन बनाकर जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे कार्तिक त्यागी ने 148.1 की स्पीड से डाली गई गेंद में क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद सरफराज खान और ब्रेविस ने पारी को संभाला, लेकिन अंत में वे भी टीम को 200 के तक नहीं पहुंचा सके।
केकेआर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 35 रन देकर संजू और ब्रेविस के दो अहम विकेट लिए। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। अनुकूल रॉय ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं वैभव अरोरा काफी महंगे साबित हुए और चार ओवर में 55 रन खर्च कर दिए। हालांकि, उन्हें 1 विकेट मिला। वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 26 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं ग्रीन ने 2 ओवर में 15 की इकोनॉमी से 30 रन खर्चे।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की खराब शुरुआत रही और सलामी बल्लेबाज फिन एलेन 13 रन के स्कोर पर 3 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सीजन के पांचवें मुकाबले में पहली बार सलामी बल्लेबाजी करने आए सुनील नरेन भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने युवा बल्लेबाज अंगकृष्ण रघुवंशी के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 79 रनों के स्कोर पर रघुवंशी भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 19 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। इसके बाद नूर अहमद का तूफान आया और जब केकेआर का स्कोर 85 रन था तभी नूर अहमद ने अपने ओवर की पांचवीं और 6वीं गेंदों पर बैक टू बैक विकेट लेकर मुकाबला पूरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में कर दिया। उन्होंने पहले कप्तान अजिंक्ये रहाणे (22 गेंदों में 28 रन) को आउट किया और उसके बाद अगली ही गेंद पर कैमरून ग्रीन को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह (12 गेंदों में 6 रन) को भी अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया। यहां पर टीम का स्कोर 90 रनों पर 6 विकेट था और जीतना काफी मुश्किल लग रहा था। अंत में रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी जीत नहीं दिला सके। पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, वहीं रमनदीप ने 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी और मुकाबला 32 रनों से हार गई।
आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी कमाल की रही। अंशुल कंबोज ने चार ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। नूर अहमद ने चार ओवर में 21 रन खर्चे और 3 विकेट लिए। खलील अहमद के नाम भी 1 विकेट आया और वे काफी किफायती रहे और 3.5 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 24 रन खर्चे। अकील हुसैन ने चार ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया वहीं ओवर्टन ने 3 ओवर में 32 रन खर्चे और कोई विकेट नहीं मिला। गुरजपनीत सिंह काफी महंगे साबित हुए और 1.1 ओवर में 23 रन दिए।
CSK Vs KKR LIVE Score: सीएसके ने KKR को 32 रनों से हराया
IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है, वहीं केकेआर का अब भी खाता नहीं खुला है। पहले बल्लेबाजी करते सीएसके ने केकेआर को 193 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे रहाणे की अगुआई वाली टीम हासिल नहीं कर सकी और 32 रनों के बड़े अंतर से हार गई।
CSK Vs KKR LIVE Score: सीएसके अपनी दूसरी जीत की ओर अग्रसर
केकेआर ने 17 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना दिए हैं। सीएसके अपनी दूसरी जीत की ओर अग्रसर है।
CSK Vs KKR LIVE Score: केकेआर को जीत के लिए 24 गेंदों में 73 रनों की जरूरत
16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केकेआर ने 120 रन बना लिए हैं और उसे 24 गेंदों में जीत के लिए 73 रनों की दरकार है जो अब काफी मुश्किल नजर आ रही है।
CSK Vs KKR LIVE Score: केकेआर पर कहर बनकर बरपे नूर अहमद
चेपॉक स्टेडियम में नूर अहमद का कहर देखने को मिल रहा है। उन्होंने केकेआर की मध्यक्रम की बल्लेबाजी यूनिट को पूरी तरह से धराशायी कर दिया है। अपने दूसरे ओेवर में उन्होंने कप्तान रहाणे और ग्रीन को लगातार दो गेंदों में आउट करने के बाद अगले ओवर में उप कप्तान रिंकू सिंह को भी पवेलियन भेज दिया। टीम का स्कोर 90 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। रिंकू सिंह 12 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए।
CSK Vs KKR LIVE Score: केकेआर की आधी टीम लौटी पवेलियन
85 रन के स्कोर पर केकेआर ने अपनी आधी टीम को पवेलियन में बिठा दिया है। कप्तान रहाणे के बाद अब कैमरून ग्रीन भी पवेलियन लौट गए हैं। सीएसके जीत की ओर अपने कदम बढ़ाती हुई।
CSK Vs KKR LIVE Score: केकेआर ने खोया अपना तीसरा विकेट
केकेआर ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। अभी अभी अंगकृष रघुवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति पर 81 रन तीन विकेट के नुकसान पर है और उसे 59 गेंदों में 111 रनों की दरकार जीत के लिए है। कप्तान रहाणे और उपकप्तान रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। जरूरी रन रेट 11 से ऊपर का हो चुका है।
CSK Vs KKR LIVE Score: केकेआर का गिरा दूसरा विकेट
केकेआर की शुरुआत बेहद खराब है। पारी के पांचवें ओवर में उसने 29 रन के स्कोर में 2 विकेट खो दिए हैं। सुनील नरेन को खलील अहमद ने चलता किया है। वे 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
CSK Vs KKR LIVE Score: फिन एलेन को कंबोज ने भेजा पवेलियन
केकेआर की खराब शुरुआत हुई है। फिन एलेन को अशुंल कंबोज ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया है। सुनील नरेन के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए एलेन को अंशुल कंबोज ने 1 रन के निजी स्कोर पर ही कैच आउट करा दिया। फिलहाल दो ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 14 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान अजिंक्ये रहाणे आए हैं।
CSK Vs KKR LIVE Score: सीएसके ने KKR को दिया 193 रनों का लक्ष्य
CSK Vs KKR LIVE Score: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया है और केकेआर को 193 रनों का लक्ष्य दिया है। पारी के अंत में सीएसके के बल्लेबाज अच्छा फिनिश नहीं दे पाए और संघर्ष करते दिखे।
CSK Vs KR LIVE Score: 18 ओवर में सीएसके
18 ओवर की समाप्ति पर सीएसके का स्कोर 175 रन 5 विकेट के नुकसान पर है। पिछले ओवर में कार्तिक त्यागी ने डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा।
CSK Vs KR LIVE Score: सरफराज खान को नरेन ने भेजा पवेलियन
17वें ओवर की पहली गेंद पर सुनील नरेन ने सरफराज खान को पवेलियन भेज दिया है। वे 18 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल शिवम दुबे और डिवाल्ड बेविस क्रीज पर मौजूद हैं और सीएसके 200 के स्कोर की ओर तेजी से अग्रसर नजर आ रही है। टीम का स्कोर 17 ओवर में 169 रन चार विकेट के नुकसान पर है।
CSK Vs KR LIVE Score: सरफराज-ब्रेविस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
16 ओवर की समाप्ति पर सीएसके का स्कोर 162 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान के बीच अब तक 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है और दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
CSK Vs KR LIVE Score: 14 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
14 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 136 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेबिस अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और सरफराज खान भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK Vs KR LIVE Score: संजू सैसमन क्लीन बोल्ड, सीएसके का गिरा तीसरा विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिर चुका है। संजू सैसमन 32 गेंदों में 48 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें कार्तिक त्यागी ने 148.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलहाल टीम का स्कोर 11.2 ओवर की समाप्ति पर 113 रन तीन विकेट के नुकसान पर है।
CSK Vs KR LIVE Score: सीएसके का स्कोर 100 के पार
10 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 102 रन दो विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। संजू सैमसन 41 रनों पर खेल रहे हैं और उनका साथ डेवाल्ड ब्रेबिस दे रहे हैं। टीम का रन रेट बेहतरीन है।
CSK Vs KR LIVE Score: पावरप्ले के बाद सीएसके का स्कोर
सीएसके ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की है, लेकिन दो विकेट भी खो दिए हैं। आयुष म्हात्रे वैभव अरोडा द्वारा डाली गई 6वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 17 गेंदो में 38 रनों की तूफानी पारी खेली। टीम का स्कोर 6 ओवर की समाप्ति पर 72 रन दो विकेट के नुकसान पर है। कप्तान गायकवाड़ पहले ही 6 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। संजू अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।
CSK Vs KR LIVE Score: कप्तान गायकवाड़ आउट, लेकिन सीएसके तेज बैटिंग करती हुई
सीएसके ने अपनी तेज शुरुआत की लेकिन 25 रन के स्कोर पर उसका पहला विकेट गिर गया है। कप्तान गायकवाड़ एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 6 गेंदों में 7 रन बनाए। हालांकि, उसके बाद भी संजू और आयुष म्हात्रे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम का स्कोर 4 ओवर में 52 रन हो गया है।
CSK Vs KR LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
CSK Vs KR LIVE Score: महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेलेंगे आज का मैच
आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी फिर से खेलते हुए नहीं दिखेंगे। हालांकि, डेवाल्ड ब्रेबिस की वापसी हुई है।
CSK Vs KR LIVE Score: कोलकाता ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी
CSK Vs KKR LIVE Score: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीसएसके की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
CSK Vs KR LIVE Score: क्या आज के मैच में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी
एमएस धोनी की वापसी को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट अपडेट नहीं है। सीएसके शायद उन्हें कम से कम एक और मैच के लिए टीम से बाहर रखेगी और अपनी विजयी टीम संयोजन पर कायम रहेगी।
CSK Vs KR LIVE Score: क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI