CSK vs GT Pitch Report: चेन्नई कि पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

CSK vs GT Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस जीटी मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा।

CSK vs GT Pitch Report: चेन्नई कि पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें

CSK vs GT Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज यानी रविवार, 26 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। चेन्नई वर्सेस गुजरात मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेंगे। सीएसके अपना पिछला मैच 103 रनों के बड़े अंतर से जीतकर यहां पहुंच रही है, चेन्नई ने मुंबई को धूल चटाई थी। वहीं जीटी ने अपने पिछले दो मुकाबले गंवाए हैं। आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में चेन्नई 5वें तो गुजरात 7वें पायदान पर है। आईए एक नजर सीएसके वर्सेस जीटी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

CSK vs GT पिच रिपोर्ट

चेन्नई में अभी गर्मी का मौसम है। CSK vs GT मैच दिन का होने की वजह से खिलाड़ियों को चुनौती मिलेगी। CSK की स्पिन जोड़ी को KKR के खिलाफ पिछले मैच में थोड़ी मदद मिली थी और ऐसा फिर से हो सकता है, खासकर मैच के दूसरे हाफ में। एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 में कुल 3 मैच खेले गए हैं जिसमें से दो मुकाबले चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए जीते हैं, वहीं एक मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुकाबला दिन का है तो टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर हो सकती है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 94

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 53 (56.38%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 41 (43.62%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 48 (51.06%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 46 (48.94%)

हाईएस्ट स्कोर- 246/5

लोएस्ट स्कोर- 70

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 210/5

औसत रन प्रति विकेट- 26.18

औसत रन प्रति ओवर- 8.11

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 165.16

CSK vs GT हेड टू हेड

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों टीमों का आमना सामना आईपीएल में कुल 8 बार हुआ है, जिसमें सीएसके ने 4 तो जीटी ने भी 4 ही मैच जीते हैं। देखना होगा कि आज कौन बढ़त बनाता है।

CSK vs GT स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, ज़कारी फाउलकेस, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।