CSK vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस जीत की पटरी पर लौटी, चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह रौंदा

CSK vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। जीटी को 159 रनों का लक्ष्य मिला था। साई सुदर्शन ने कमाल की पारी खेली।

CSK vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस जीत की पटरी पर लौटी, चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह रौंदा

गुजरात टाइटंस

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CSK vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस (जीटी) आईपीएल 2026 में जीत की पटरी पर लौट आई है। लगातार दो हार के बाद जीटी ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से रौंदा। सीएसके ने एमए चिंदबरम स्टेडियम में 159 रनों का लक्ष्य रखा। जीटी ने 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर विजयी परचम फहराया। गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा आगाज किया। कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। गिल ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले।

गिल को नूर अहमद ने सातवें ओवर में स्टंप आउट कराया। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले सुदर्शन ने 46 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्होंने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। सुदर्शन को अकील हुसैन ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। बटलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर जीटी को जीत की दहलीज पार कराई। उन्होंने 30 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के जरिए नाबाद 39 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने एक में नाबाद एक रन बनाया।

इससे पहले. सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 158 रन जुटाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के मुश्किल में घिरने पर अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों में 6 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सीएसके ने तीन विकेट पांचवें ओवर में 26 रन तक गंवा दिए। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 11 रन बनाए। उर्विल पटेल के बल्ले से महज चार रन निकले। सरफराज खान गोल्डन डक का शिकार हुए। डेवाल्ड ब्रेविस (2) का भी नहींं चला।

ऐसे में गायकवाड़ ने शिवम दुबे (17 गेंदों में 22) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। दुबे 16वें ओवर में आउट हुए। चेन्नई ने 12वें ओवर में 50 और 16वें ओवर में 100 का आंकड़ा छुआ। कार्तिक शर्मा ने 9 गेंदों में 15 और जेमी ओवरटन ने 6 गेंदों में 18 रन बटोरे। जीटी की ओर से कगिसो रबाडा ने तीन और अरशद खान ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने एक-एक शिकार किया। सीएसके आठ मैचों में पांच हार और तीन के बाद अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। जीटी दो स्थान चढ़कर पांचवें पर पहुंच गई है। उसने आठ मैचों में से चार जीते और चार गंवाए हैं।

GT Score: 162/2 (16.4 ओवर)

CSK Score: 158/7 (20 ओवर)

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

CSK vs GT Live Score: जीटी ने जीता मैच

जीटी ने आठ विकेट मैच अपने नाम कर लिया है। बटलर ने छक्का लगाकर जीटी को जीत की दहलीज पार कराई। वह 30 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share

CSK vs GT Live Score: 30 गेंदों में 21 रनों की दरकार

गुजरात की टीम जीत की ओर बढ़ रही है। जीटी को 30 गेदों में 21 रनों की दरकार है। सुदर्शन 73 और बटलर 30 रन बनाकर टिके हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले सुदर्शन ने अब 33 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। यह उनके आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक है। उन्होंने नूर अहमद द्वारा डाले गए 12वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल निकालकर पचासा पूरा किया। गुजरात ने इसी ओवर में 100 का आंकड़ा भी छुआ।

Share

CSK vs GT Live Score: 10 ओवर में 80 के पार गुजरात

गुजरात ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन जोड़े हैं। सुदर्शन फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 28 गेंदों में 39 रन बनाए हैं। बटलर 9 गेंदों में 9 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: गिल बने नूर अहमद का शिकार

स्पिनर नूर अहमद ने चेन्नई को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। संजू सैमसन ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए गिल को स्टंप आउट किया। जीटी कप्तान ने 23 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 33 रनों की पारी खेली। उन्होंने सुदर्शन (25)* के साथ 58 रनों की साजेदारी की। अब जोस बटलर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: गुजरात पावरप्ले में 50 के पार

गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में बगैर विकेट खोए 55 रन जुटाए। गिल और सुदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स को खुश होने का मौका नहीं दे रहे हैं। गिल 22 गेंदों में 32 और सुदर्शन 14 गंदों में 23 रन बनाकर टिके हैं। कम्बोज ने छठे ओवर में 13 रन खर्च किए।

Share

CSK vs GT Live Score: गुजरात ने चार ओवर में जोड़े 31

गुजरात ने चार ओवर में बिना विकेट गंवाए जोड़े 31 रन जोड़े हैं। कम्बोज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर मेंभी किफायती गेंदबाजी की और महज एक रन दिया। गिल 22 और सुदर्शन 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: गुजरात की पारी का आगाज

गुजरात की पारी का आगाज हो गया है। जीटी ने शुरुआती दो ओवर में 13 रन बटोरे। गिल ने अकील के पहले ओवर में चौका और छक्का जमाया। अंशुल कंबोज ने दूसरे ओवर में सिर्फ दो रन दिए। गिल 11 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: गुजरात को मिला 159 का लक्ष्य

चेन्नई ने गुजरात को 159 रनों का लक्ष्य दिया है। सुधार ने 20वें ओवर में 15 रन दिए, जिसमें गायकवाड़ ने तीन चौके लगाए। वह 74 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share

CSK vs GT Live Score: क्या 150 का आंकड़ा छू पाएगी चेन्नई?

अरशद ने 19वें ओवर में 21 रन लुटाए और जेमी ओवरटन (18) का शिकार किया। गायकवाड़ 60 रन बनाकर टिके हैं। चेन्नई 150 रन कंप्लीट करने सिर्फ 7 रन दूर है।

Share

CSK vs GT Live Score: गायकवाड़ ने ठोका अर्धशतक

गायकवाड़ ने 49 गंदों में अर्धशतक ठोका है। यह उनका मौजूदा सीजन में पहला और आईपीएल करियर का 21वां अर्धशतक है। उन्होंने सिराज द्वारा डाले गए 17वें ओवर की पहली गेंद पर डबल निकालकर पचासा पूरा किया। उन्होंने अगली गेंद पर छक्का मारा। गायकवाड़ 58 और कार्तिक शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: दुबे को अरशद ने किया बोल्ड

चेन्नई की आधी टीम ढेर हो गई है। अरशद खान ने 16वें ओवर में शिवम दुबे को बोल्ड किया। दुबे ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का है। उन्होंने गायकवाड़ के साथ पांचवे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। सीएसके ने इसी ओर में 100 रनों का आंकड़ा छुआ। गायकवाड़ 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: चेन्नई ने छुआ 50 का आंकड़ा

चेन्नई ने लड़खड़ाने के बाद 12वें ओवर में जाकर 50 रनों का आंकड़ा पार किया। गायकवाड़ 36 में 20 और शिवम दुबे 8 गेंदों मे 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: ब्रेविस बने सुथार का शिकार

चेन्नई की हालत खस्ता है। 50 रनों से पहला चौथा विकेट गिर गया है। डेवाल्ड ब्रेविस 9 गेंद खेलने के बावजूद 2 रन ही बना सके। उन्हें मानव सुथार ने कप्तान शुभमन गिल के हाथों लपकवाया। गायकवाड़ 22 गेंदों में 18 रन बनाकर टिके हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: सरफराज हुए गोल्डन डक का शिकार

चेन्नई का तीसरा विकेट सरफराज खान के रूप में गिरा है। उनका खाता नहीं खुला। सरफराज को सिराज ने पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। वह पुल करना चाहते थे लेकिन बल्ला सही से कनेक्ट नहीं हुआ। ऐसे में गेंद हवा में खड़ी हो गई और विकेटकीपर ने कैच लपक लिया। सीएसके का पावरप्ले में स्कोर 28/3 रहा। गायकवाड़ 12 और डेवाल्ड ब्रेविस 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: संजू सैमसन सस्ते में लौटे

रबाडा ने चेन्नई को चौथे ओवर में डबल झटका दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर संजू सैमसन को विकेटकीपर जोस बटलर को कैच कराया। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले संजू सैमसन ने 15 गेंदो में दो चौकों के जरिए 11 रन बनाए। रबाडा ने ओवर की आखिरी गेंद पर उर्विल पटेल का शिकार किया। उन्होंने होल्डर को कैच थमाया। उर्विल ने तीन गेंदों में चार रन बनाए। गायकवाड़ का साथ देने के लिए सरफराज खान आए हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: सैमसन के बाद गायकवड़ा ने खोले हाथ

सैमसन और गायकवाड़ ने अपने हाथ खोले। सैमसन ने कबिसो राबडा द्वारा डाले गए दूसरे में दो चौके लगाए। कप्तान गायकवाड़ ने मोहम्मद सिराज द्वारा फेंके गए तीसरे ओवर में दो बाउंड्री लगाई है। उन्होंने पहले और दूसरी गेंद पर चौका जमाया। सैमसन 11 और गायकवाड़ 10 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

CSK vs GT Live Score: सीएसके की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो गई है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने उतरे हैं। मोहम्मद सिराज ने जीटी की बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में पांच गेंड डॉट डाली और आखिरी गेंद पर सैमसन ने सिंगल निकाला।

Share

CSK vs GT Live Score: दोनों टीमों की सब्स्टीट्यूट लिस्ट

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट

Share

CSK vs GT Live Score: गुजरात ने सीएसके से जीता टॉस

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Share

CSK vs GT Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

चेन्नई और गुजरात का मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल दोपहर तीन बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Share

CSK vs GT Live Score: खराब फॉर्म से जूझ रहे गायकवाड़

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने सात मैचों में महज 104 रन बनाए हैं। सरफराज खान, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं। सीएसके के लिए गेंदबाजी विभाग सकारात्मक पहलू रहा है। अंशुल कंबोज ने अपनी निरंतरता बनाए रखी है और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक 14 विकेट हासिल किए हैं। जेमी ओवरटन ने उनका अच्छा साथ दिया है। उन्होंने अभी तक नौ विकेट लिए हैं। नूर अहमद ने नियंत्रण बनाए रखा है और हुसैन ने पिछले मैच में चार विकेट लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

Share

CSK vs GT Live Score: दोनों टीमों में कांटे की टक्कर

चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों ने आपस में कुल आठ मैच खेले हैं। सीएसके और जीटी ने चार-चार मैचों में विजयी परचम फहराया है। सीएसके वर्सेस जीटी मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा गायकवाड़ ने किया है। उन्होंने जीटी के सामने सात मैचों में 350 रन बटोरे हैं। दोनों टीमों के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट स्पिनर राशिद खान ने चटकाए हैं। उन्होंने आठ मुकाबलों में 9 शिकार किए।

Share

CSK vs GT Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, ज़कारी फाउल्केस, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।

Share

CSK vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस स्क्वॉड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, ईशांत शर्मा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)CSK vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस जीत की पटरी पर लौटी, चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह रौंदा