CSK पहली जीत हासिल करेगी या LSG मारेगी बाजी? संजू सैमसन पर फॉर्म में लौटने का दबाव
सत्र की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम आईपीएल 2026 में शनिवार को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। CSK को उसके अनुभवी सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा।

सत्र की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम आईपीएल 2026 में शनिवार को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। CSK को उसके अनुभवी सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा।
सीएसके को तीन अलग-अलग मैदानों पर हार का सामना करना पड़ा है और इस तरह से उसके लिए सत्र की शुरुआत निराशाजनक रही है। सीएसके को अगर अपना खाता खोलना है तो उसे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स अब तक खेले अपने तीन मैचों में 2 में जीत हासिल कर चुकी है। पिछले मुकाबले में उसे गुजरात टाइटन्स के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
अभी तक खेले गए तीन मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की अनुपस्थिति ने भी टीम के संतुलन को प्रभावित किया है। दक्षिण अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोट से उबरकर वापसी करने की उम्मीद है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है, जो पिंडली में खिंचाव के कारण इस सत्र में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।
सीएसके के लिए हालात बेकाबू होने से पहले सैमसन और गायकवाड़ की सलामी जोड़ी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
कार्तिक शर्मा को भी मध्य क्रम में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है, जबकि प्रशांत वीर ने निचले क्रम में अच्छा खेल दिखाया है। एकमात्र बल्लेबाज जिसने निरंतरता दिखाई है, वह सरफराज खान हैं, जो खुद को साबित करना चाहते हैं।
सीएसके के गेंदबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 250 रन लुटाए, जो बल्लेबाजों के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य साबित हुआ। खलील अहमद को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने प्रति ओवर 12 या उससे अधिक रन लुटाए।
चेपॉक में यह सत्र का दूसरा मैच होगा। इससे पहले यहां जो पिछला मैच खेला गया था उसमें पंजाब किंग्स में 210 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया था।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम दिल्ली में खेले गए पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के हाथों एक रन से मिली हार से आहत होगी। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम आईपीएल जैसे बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में लय बरकरार रखने के महत्व को समझती है और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सीएसके की मुश्किलें और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ स्कोर बराबर करने के लिए डेविड मिलर का एक रन लेने से इनकार करना पूरे सत्र में बहस का विषय बना रहेगा, लेकिन निश्चित रूप से ड्रेसिंग रूम में इस पर चर्चा नहीं होगी।
दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज का यह फैसला उनके दिमाग पर असर डाल सकता है। उन्होंने अंतिम गेंद पर मैच खत्म करने का बीड़ा उठाया था लेकिन वह इसमें नाकाम रहे।
शुरू के कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी पिछले मैच में नहीं चल पाए थे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 55 रन लुटा दिए थे। इसके कारण दिल्ली को पावरप्ले में अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में लुंगी एनगिडी ने टी20 विश्व कप का अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। बल्लेबाजी में केएल राहुल की पिछले मैच में फॉर्म में वापसी टीम के लिए सकारात्मक संकेत है लेकिन नीतीश राणा अभी तक उसके बल्लेबाजी क्रम में कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। उन्हें जल्द से जल्द बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है।
टीम इस प्रकार हैं:
सीएसके: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कम्बोज।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, माधव तिवारी, टी नटराजन, साहिल पारख.
मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे।
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



