CSK vs DC Pitch Report: आज चेन्नई में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज दिखाएंगे जलवा या गेंदबाज रहेंगे हावी?

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

CSK vs DC Pitch Report: आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की बीच आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों की चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में टक्कर होगी।

CSK vs DC Pitch Report: आज चेन्नई में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज दिखाएंगे जलवा या गेंदबाज रहेंगे हावी?

CSK vs DC Pitch Report: आज आईपीएल 2026 में डबल हेडर है। शनिवार को दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच आयोजित होगा। दोनों टीम साम साढ़े सात बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टॉस सात बजे होगा। सीएसके और डीसी सीजन में अपने चौथे मैच में उतरेंगी। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है और अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में गायकवाड़ ब्रिगेड के लिए डीसी से लोहा लेना आसान नहीं होगा। दिल्ली तीन में से दो मुकाबले जीतकर तालिका में चौथे स्थान पर है। उसने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) पर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। आइए, एक नजर चेन्नई बनाम दिल्ली पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

CSK vs DC पिच रिपोर्ट

सीएसके मौजूदा सीजन में अपने होम ग्राउंड पर दूसरा मैच खेलने उतरेगी। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने पिछले मैच में एम चिदंबरम स्टेडियम में 210 रनों का टारगेट आठ गेंद बाकी रहते चेज किया था। यह आईपीएल में यहां चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य था। चेन्नई में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां की पिच से बल्लेबाजों को काफी सहायता मिलती है। स्टेडियम की बाउंड्री छोटी हैं, जिससे बल्लेबाजों को चौके-छक्के मारने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती। हालांकि, स्पिनर्स को भी पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है। शनिवार को चेन्नई में टॉस जीतने वाली टीम के पहली बैटिंग चुनने की उम्मीद है। यहां अभी तक कुल 92 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 51 बार जीत हासिल की है। हालांकि, पंजाब ने पिछले मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। यहां टारगेट का पीछा करते हुए 40 मैचों में जीत दर्ज की गई है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

एमए चिदंबरम स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड

मैच- 92

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 51 (55.43%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 40 (44.57%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 48 (52.17%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 44 (47.83%)

हाईएस्ट स्कोर- 246/5

लोएस्ट स्कोर- 70

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 210/5

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 164.36

औसत रन प्रति ओवर- 8.08

औसत रन प्रति विकेट- 26.07

CSK vs DC हेड-टू-हेड

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अब तक आपास में कुल 31 मैच खेले हैं। सीएसका का इस दौरान पलड़ा भारी रहा। सीएसके ने 19 मैचों में जीत दर्ज की जबकि डीसी ने 12 मुकाबलों में बाजी मारी। वहीं, सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई की टीम जब दिल्ली का सामना करेगी तो उसके अनुभवी सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। सीएसके को तीन अलग-अलग मैदानों पर हार का सामना करना पड़ा है और इस तरह से उसके लिए सत्र की शुरुआत निराशाजनक रही है। सीएसके को अगर अपना खाता खोलना है तो उसे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।