चेन्नई की टीम में फिर हुआ बदलाव, जेमी ओवर्टन की जगह डियान फोरेस्टर को मिला मौका

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है, ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन जांघ की चोट की जांच के लिए वापस इंग्लैंड लौट गए हैं।

चेन्नई की टीम में फिर हुआ बदलाव, जेमी ओवर्टन की जगह डियान फोरेस्टर को मिला मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंग्लैंड के जेमी ओवर्टन की जगह दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर डियान फोरेस्टर को टीम में शामिल किया। ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैच से बाहर हो गए हैं। आईपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि फोरेस्टर 75 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर फोरेस्टर ने इस साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में पदार्पण किया था और पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 83 रन बनाए हैं।

ओवर्टन हुए बाहर

बुधवार को सीएसके ने घोषणा की थी कि ओवरटन अपनी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए ब्रिटेन लौटेंगे। ओवरटन ने पांच बार की विजेता टीम के लिए आईपीएल अभियान में अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और 136 रन बनाए हैं। सीएसके ने महाराष्ट्र के चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में लिया था। चेन्नई की यह फ्रेंचाइजी अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेल रही है जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और तेज गेंदबाज खलील अहमद भी सत्र के बीच में चोटों के कारण बाहर हो गए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इस सीजन में इस समय तक ओवर्टन 17.78 की औसत और 8.89 की इकॉनमी के साथ 14 विकेट लेकर सीएसके के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सीएसके के पिछले मुक़ाबले में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 11 मई को एलएसजी के ख़िलाफ़ चेपॉक में सीएसके की पांच विकेट से जीत में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे।

बुधवार को ही सीएसके ने चोट के चलते सीजन से बाहर हुए रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मक्नील नोरोन्हा को अपने दल में शामिल किया था। इससे पहले तक इस सीजन में सीएसके के कुल चार खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। घोष के अलावा, नैथन एलिस, आयुष म्हात्रे और खलील अहमद सीजन से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही एम एस धोनी और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन अभी तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। इस समय सीएसके 11 मुकाबलों में छह जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

मैकनील नोरोन्हा, घोष की जगह सीएसके टीम में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें 30 लाख रुपये मिलेंगे। कर्नाटक के रहने वाले ऑलराउंडर नोरोन्हा को हाल ही में 'नमन अवॉर्ड्स' में एमए चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान 2024/25 के कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर दिया गया। इस शानदार सीजन के बाद, नोरोन्हा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने अपने राज्य की ओर से कुल तीन मैच खेले।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।