लगातार 3 हार के बाद CSK को मिली पहली जीत, DC को 23 रनों से हराया, संजू का शतक
आईपीएल 2026 के 18वें मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया है। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए और डीसी को 213 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम हासिल नहीं कर पाई और 189 रनों पर सिमट गई।

आईपीएल 2026 के 18वें मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया है। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए और डीसी को 213 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम हासिल नहीं कर पाई और 189 रनों पर सिमट गई।
संजू के शतक और म्हात्रे के अर्धशतक ने 200 के पार पहुंचाया
चेन्नई की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत देखने को मिली। कप्तान गायकवाड़ और संजू ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद गायकवाड़ 62 के योग पर 18 गेंदों में 15 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, सीएसके की पारी में कप्तान के आउट होने के बाद भी कोई विराम नहीं लगा और आयुष म्हात्रे और संजू सैममन ने रन गति को तेज किया। संजू सैसमन ने 52 गेंदों में शतकीय पारी खेली जबकि आयुष म्हात्रे ने भी रिटायर आउट होने से पहले फिफ्टी जड़ी। संजू ने 56 गेंदों में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए, वहीं आयुष म्हात्रे ने 3 चौके और चार छक्के की मदद से 36 गेंदों में 59 रन बनाए। अंत में शिवम दुबे ने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 10 गेदों में 20 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 212 रनों पर पहुंचा दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की खराब गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के ज्यादातर गेंदबाज विकेटलेस रहे। कप्तान अक्षर पटेल को ऋतुराज गायकवाड़ का इकलौता विकेट मिला। एक विकेट रिटायर आउट हुआ था। मुकेश कुमार ने चार ओवर में 37 रन खर्चे जबकि अक्षर पटेल ने 39 रन। टी नटराजन आज के मैच में सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटाए। लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 41 रन दिए, जबकि कुलदीप यादव को 2 ओवर में 24 रन पड़े। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आईपीएल में आकिब नबी डार ने दो ओवर में 17 रन खर्चे। आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी एकदम बेअसर नजर आई।
दिल्ली कैपिटल्स ने जल्दी-जल्दी खो दिए चार विकेट
213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद जैसे ही केएल राहुल 61 के स्कोर पर पेवेलियन लौटे उनके पीछे-पीछे पथुम निसांका भी इसी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 64 रन पर दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट भी गिर गया और कप्तान अक्षर पटेल आउट हुए। इसके बाद समीर रिजवी भी 74 के स्कोर पर पवेलियन चलते बने। टीम ने 61 से लेकर 74 के बीच अपने चार बहुमूल्य विकेट खो दिए। यहां से लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स पूरी तरह से बिखर जाएगी लेकिन इसके बाद डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला। स्टब्स ने 60 रनों की पारी 38 गेंदों में खेली, आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए। मिलर ने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। हालांकि, इन सबके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 189 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 18 रन बनाए, जबकि पथुम निसांका ने 24 गेदों में 41 रनों की पारी खेली।
जेमी ओवर्टन और अंशुल कंबोज ने डीसी के बैटर पर कसा शिकंजा
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर जेमी ओवर्टन ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में कुल 18 रन दिए और चार महत्वपूर्ण विकेट आउट किए। अंशुल कंबोज भी आज के मैच में अच्छे नजर आए और चार ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नूर और खलील अहमद को एक-एक विकेट मिले, जबकि गुरजापनीत सिंह ने भी 1 विकेट हासिल किया। चेन्नई सुपर किंग्स की यह चार मैचों में पहली जीत है और आईपीएल 2026 में टीम ने अपना खाता खोल लिया है। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टीम 10वें स्थान से उठकर पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



