CSK के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस अब सिर्फ 28.4%, PBKS नहीं टॉप-4 की प्रबल दावेदार ये टीम
LSG से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के चांसेस घटकर 28.4% ही रह गए हैं। टॉप-4 की दावेदार पंजाब किंग्स नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स है। आईए समझते हैं-

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की हार का फायदा प्लेऑफ में शामिल सभी 8 टीमों को हुआ है। सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस जहां एलएसजी के खिलाफ मैच से पहले 47 प्रतिशत थे, वो अब घटकर 28.4% ही रह गए हैं। चेन्नई के पास अच्छा खासा मौका था कि वह लखनऊ को यह मैच हराए और आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को बाहर कर टॉप-4 में जगह बनाए। मगर लखनऊ से मिली हार ने उनको तगड़ा झटका दे दिया है। सीएसके की इस हार ने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें जगा दी है।
IPL 2026 प्लेऑफ की ये 4 टीमें प्रबल दावेदार
स्टार स्पोर्ट्स के डाटा के अनुसार आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांसेस गुजरात टाइटंस के है। आज जीटी का मैच केकेआर के खिलाफ है, अगर शुभमन गिल की टीम यह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो वह प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन सकती है। गुजरात के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस फिलहाल 98 प्रतिशत है।
दूसरे पायदान पर इस समय डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। आरसीबी के भी गुजरात टाइटंस के बराबर 16 अंक है। उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस 96.1 प्रतिशत है।
लिस्ट में तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जो फिलहाल 14 अंकों पर है। एसआरएच के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस 70.3 प्रतिशत है।
IPL 2026 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी प्रबल दावेदार टीम पंजाब किंग्स नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स है। डाटा के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस 51.6 प्रतिशत है, जबकि पंजाब के 48.8 प्रतिशत।
राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस क्यों पंजाब किंग्स से अधिक?
राजस्थान रॉयल्स के तीन और मुकाबले -दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस- के खिलाफ है। एलएसजी और एमआई टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, वहीं डीसी के चांसेस भी ना के बराबर है। शायद इस वजह से आरआर के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस अधिक है।
वहीं पंजाब किंग्स के बचे दो मैच आरसीबी और एलएसजी के खिलाफ है। पंजाब के पिछड़ने का एक कारण यह भी हो सकता है कि वह अधिकतम 17 तो राजस्थान 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। यहां PBKS को KKR के खिलाफ मैच धुलने का गम सताएगा।
वहीं बात दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की तो, डीसी के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस 3.1 प्रतिशत और केकेआर के 3.6 प्रतिशत है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



