रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 का पहला मैच जीता, मगर BCCI ने ठोक दिया लाखों का फाइन
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 का पहला मैच जीता, मगर BCCI ने लाखों का फाइन सीएसके के कप्तान पर ठोक दिया। रुतुराज गायकवाड़ को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने शनिवार 11 अप्रैल की रात को आईपीएल 2026 के सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई की टीम की यह पहली जीत थी। इस जीत के साथ सीएसके का खाता खुल गया, मगर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर मोटा फाइन बीसीसीआई ने ठोक दिया। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। ऐसे में टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना आयोजकों की ओर से लगाया गया है।
आईपीएल की जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 18 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सीएसके इस सीजन अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, चौथे मैच में जाकर आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में सीएसके का खाता खुला है। हालांकि, अभी भी टीम नौवें नंबर पर विराजमान है। आखिरी पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 4 में से 3 मैच गंवाए हैं और एक मैच केकेआर का बेनतीजा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को संजू सैमसन के शतक की बदौलत 23 रनों से मात दी।
आईपीएल 2026 में अब तक कई कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है। श्रेयस अय्यर को तो दो बार इसके लिए जुर्माना लगा है। शुभमन गिल भी इसके लपेटे में आ चुके हैं। अगर दूसरी बार किसी टीम को स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पाया जाता है तो टीम के खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाता है। टीम के कप्तान पर 24 लाख और सभी खिलाड़ियों (प्लेइंग 12) पर 6-6 लाख रुपये या फिर 25-25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



