लखनऊ-चेन्नई के खिलाड़ियों ने तूफान पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी दोनों टीमें

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी और अधिकारियों ने तूफान पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया।

लखनऊ-चेन्नई के खिलाड़ियों ने तूफान पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी दोनों टीमें

आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों तथा मैच अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। सभी खिलाड़ी और मैच अधिकारी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज तूफान और भारी बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये और मकानों को नुकसान पहुंचा तथा कम से कम 111 लोगों की मौत हो गयी और 72 लोग घायल हो गए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि विकेट टैकी लग रही है इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आकाश आज खेल रहे हैं, हम अगले सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं और बाकी चीजो को परे रखकर अपना शतप्रतिशत देना चाहते हैं। हम इस सीज़न अच्छा नहीं खेले, एक टीम के तौर पर हताश भी हैं लेकिन कई बार चीजें आपके पक्ष में नहीं जातीं और हम सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। मुकुल और समद में से कोई एक इम्पैक्ट सब के तौर पर आएगा।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि पीली जर्सी पहनना गर्व की बात है। इस विकेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बेहतर करनी होती है। विकेट में नमी लग रही है लेकिन अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करेंगे तो यहां पर स्कोर का बचाव किया जा सकता है। एक बार जब आप मोमेंटम हासिल कर लेते हैं तो उसी टीम के साथ सफर जारी रखने की कोशिश करते हैं। अंक तालिका को दरकिनार करना मुश्किल है लेकिन हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। स्पेंसर जॉनसन खेल रहे हैं और अकील की जगह पर गुरजपनीत सिंह खेलेंगे। इस मैच में एक बार फिर धोनी नहीं खेल रहे हैं। वह टीम के 12वें मैच से भी बाहर हो गए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह और प्रिंस यादव।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।