CSK को फिर लगा झटका, रामकृष्ण घोष IPL 2026 से हुए बाहर; डेब्यू मैच में ही पैर हुआ था फ्रैक्चर
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष पैर फ्रैक्चर होने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। घोष ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू किया था और उसी मैच में उन्हें चोट लग गई।

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद बड़ा झटका लगा है। चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें ये चोट मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी। चेन्नई ने बताया है कि उन्हें दाएं पैर में फ्रैक्चर है। रामकृष्णा ने शनिवार को ही आईपीएल डेब्यू किया था और उसी मैच में चोट लगने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
फ्लेमिंग ने की तारीफ
रामकृष्ण घोष के फ्रैक्चर का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन घोष ने मैच की शुरुआत में विल जैक्स का कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई थी। इसके अलावा नमन के खिलाफ अपनी पहली गेंद फेंकने के बाद फॉलो-थ्रू में गिर भी गए थे। उन्होंने आगे कहा, ''हाल के हफ्तों में उनके प्रदर्शन में काफी सुधार देखा गया है। वह हमारे अकादमी सेशन्स में बहुत अच्छे से ट्रेनिंग कर रहा था। हम दो ग्राउंड्स का इस्तेमाल करते हैं, और वहां उसका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। यह निराशाजनक है कि अंत में वे चोटिल हो गए। दूसरी बात यह है कि वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, और काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, जो उनके खेल में एक बड़े सुधार का क्षेत्र है। इसलिए उसे सही मायने में ऑलराउंडर कहा जा सकता है।
आईपीएल के शुरू में खराब प्रदर्शन करने वाले गायकवाड़ ने पिछले दो मैचों में क्रमशः नाबाद 74 रन और नाबाद 67 रन बनाए। इससे सीएसके अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज करके अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। फ्लेमिंग ने शनिवार को मुंबई इंडियंस पर सीएसके की आठ विकेट से जीत के बाद कहा, ''वह हर मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है।''
पिछले 18 सत्र से सीएसके के कोच रहे फ्लेमिंग का यह भी मानना है कि गायकवाड़ के बल्लेबाजी में अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें कप्तान के रूप में आत्मविश्वास भी मिला।
फ्लेमिंग इस बात से भी खुश थे कि वह कार्तिक शर्मा को सही समय पर भेजकर इम्पैक्ट प्लेयर का अच्छा उपयोग कर सके। सीएसके से 14 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत पर जुड़ने वाले इस युवा खिलाड़ी ने 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया।
उन्होंने कहा, '''वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और नीलामी में उसकी कीमत काफी अधिक थी। दूसरे लोग भी यही मानते हैं। उसने आज अपने कौशल और जज्बे का अच्छा नमूना पेश किया और उम्मीद है कि वह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेगा।''



