अब भारत में भी खेली जाएगी बिग बैश लीग, चेन्नई में होगा पहला मैच, TNCA ने किया कंन्फर्म

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टी-20 लीग बिग बैश भारत में खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट एशोसिएशन ने इसकी पुष्टि कर दी है।

अब भारत में भी खेली जाएगी बिग बैश लीग, चेन्नई में होगा पहला मैच, TNCA ने किया कंन्फर्म

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टी-20 लीग बिग बैश भारत में भी खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट एशोसिएशन ने इसकी पुष्टि कर दी है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से भारत में बिग बैश लीग कराने की गुजारिश की थी जिसे मान लिया गया है और अब इस साल दिसंबर में चेन्नई में इसका पहला मैच देखने को मिल सकता है।

दिसंबर 2026 में चेन्नई में खेला जाएगा पहला मुकाबला

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाले नए बीबीएल सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से महीनों की बातचीत के बाद उत्साहजनक संकेत मिले हैं। पिछले तीन महीनों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में बिग बैश लीग का उद्घाटन मैच आयोजित करने की संभावना तलाश रहा था। बीसीसीआई ने शुरू में इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन आगे की बातचीत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने भारतीय समकक्षों से सकारात्मक खबर मिली है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीएसके के आईपीएल के आखिरी घरेलू मैच के लिए स्टेडियम का जायजा लेने चेन्नई पहुंचा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

तमिलनाडू क्रिकेट एशोसिएशन ने की पुष्टि

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के एक प्रतिनिधि ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करने से इनकार कर दिया, लेकिन बातचीत की बात स्वीकार की। प्रतिनिधि ने कहा, “हम अभी कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकते। भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए हम ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ साझेदारी में चेन्नई की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है और हम बीसीसीआई में अपने मित्रों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।” हालांकि, अब तमिलनाडू क्रिकेट एशोसिएशन ने इसकी पुष्टि कर दी है और बिग बैश लीग का पहला मुकाबला इसी साल चेन्नई में खेला जाना तय हुआ है।

सिर्फ उद्घाटन मैच ही खेला जा सकेगा

बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी चेन्नई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रतिनिधिमंडल से मिलने आए। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई व्यापार समुदाय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। जब से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीबीएल का उद्घाटन मैच विदेश में आयोजित करने का फैसला किया था, चेन्नई उनकी पहली पसंद का स्थान था और स्थानीय तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के साथ समानांतर बातचीत चल रही थी। हालांकि, शुरुआती चर्चाओं में एक से अधिक मैच आयोजित करने की संभावना जताई गई थी, लेकिन समय-सारणी संबंधी बाधाओं के कारण संभवतः केवल उद्घाटन मैच ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स शामिल हो सकते हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।