चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को रौंदा, नूर अहमद ने तोड़ी कमर; IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Apr 14, 2026 11:55 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की। यह केकेआर की आईपीएल 2026 में चौथी हार है। सीएसका के स्पिनर नूर अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की।

चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को रौंदा, नूर अहमद ने तोड़ी कमर; IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी दर्ज की है। सीएसके ने मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रनों से रौंदा। यह केकेआर की मौजूदा सीजन में पांच मैचों में चौथी हार है। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि केकेआर ने सीजन के शुरुआती पांच मैचों से एक भी नहीं जीता। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 193 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में तीन बार की विजेता कोलकाता टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही जुटा सकी। चेन्नई के लिए स्पिनर नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में महज 21 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए और केकेआर की कमर तोड़ दी। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अंशुल कंबोज ने दो जबकि खलील अहमद और अकील हुसैन ने एक-एक शिकार किया।

रिंकू सिंह दहाई अंक में नहीं पहुंचे

लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने खराब आगाज किया। फिन एलन (1) दूसरे ओवर में विकेट गंवा बैठे। सुनील नरेन (17 गेंदों में 24) और और कप्तान अजिंक्य रहाणे (22 गेंदों में 28) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि, रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी (19 गेंदों में 27) के साथ तीसरे विकटे के लिए 50 रनों की साझेदारी की। नूर ने 11वें ओवर में रहाणे और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया। केकेआर के पांच विकेट 85 रन पर गिर गए थे। नूर ने 13वें ओवर में रिंकू सिंह (6) का शिकार किया। रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने मोर्चा संभाला लेकिन केकेआर को हार से नहीं बचा पाए। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 63 रनों की पार्टनरशिप की। पॉवेल ने 22 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। रमनदीप ने 23 गेंदों में 35 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और एक छक्का है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ओपनर संजू सैमसन फिफ्टी से चूके

इससे पहले, सीएसके ने टॉस गंवाने के बाद पांच विकेट पर 192 रन जुटाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (7) सस्ते में आउट हुए। उसके बाद, संजू सैमसन (32 गेंद में 48, चार चौके तीन सिक्स) और आयुष म्हात्रे (17 गेंद में 38, छह चौके, दो छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों पावरप्ले में सीएसके स्कोर 72/2 तक पहुंचा दिया था। म्हात्रे छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने सैमसन के संग दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप की। पावरप्ले के बाद 14 ओवरों में चेन्नई की टीम 120 रन ही बना सकी। शुरुआत में सैमसन ने तीन चौके लगाकर अपने तेवर जाहिर किए जिनमें पहले ही ओवर में वैभव अरोड़ा को शानदार चौका शामिल है। म्हात्रे ने कैमरन ग्रीन को लगातार दो छक्के लगाए। उन्होंने कपिल देव की तरह 'नटराज शॉट' स्क्वेयर लेग के पीछे लगाया और मिडविकेट के ऊपर से गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।

ब्रेविस ने की अर्धशतकीय साझेदारी

सैमसन ने 12bवें ओवर में कार्तिक त्यागी को स्ट्रेट में छक्का लगाया जबकि गेंदबाज ने 148.1 की रफ्तार से ऑफ कटर पर उन्हें बोल्ड कर दिया। पावरप्ले के बाद 14 ओवरों में चेन्नई टीम 120 रन ही बना सकी। सैमसन ने डेवाल्ड ब्रेविस ने (29 गेंद में 41) के संग तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। ब्रेविस ने सरफराज खान (18 गेंद में 23) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। शिवम दुबे 13 और जेमी ओवरटन 7 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने चार ओवरों में 35 रन देकर दो विकेट लिए। सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव आरोड़ ने एक-एक विकेट हासिल किया। वरूण चक्रवर्ती ने उम्दा गेंदबाजी की लेकिन 26 रन खर्च करने के बावजूद सफलता नहीं मिली। सीएसके अंक तालिका में पांच मैचों में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। केकेआर सबसे नीचे दसवें नंबर पर है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।