CSK की जीत के 5 हीरो, ऋतुराज गायकवाड़-कार्तिक शर्मा चमके; मुंबई की पलटन को दूसरी बार पटका

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार दूसरी बार हराया है। चेन्नई की जारी सीजन में चौथी जीत है, जबकि मुंबई को सातवें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

CSK की जीत के 5 हीरो, ऋतुराज गायकवाड़-कार्तिक शर्मा चमके; मुंबई की पलटन को दूसरी बार पटका

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को धोया है। दोनों टीमें 5-5 बार की चैंपियन हैं लेकिन इन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ दबदबा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद भी टीम ने संभलकर खेला और 11 गेंद शेष रहते मुकाबले जीत लिया। चेन्नई ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाए। ऋतुराज ने अर्धशतकीय पारी खेली। यहां हम आपको चेन्नई सुपर किंग्स के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अशुंल कंबोज

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अशुंल कंबोज ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। अंशुल तीन विकेट के साथ जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाजों ने 9 मैचों में 17-17 विकेट लिए। अंशुल ने विल जैक्स, कप्तान हार्दिक पांड्या और रॉबिन मिंज को आउट किया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

नूर अहमद

स्टार स्पिनर नूर अहमद ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की। नूर ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए। नूर ने रयान रिकल्टन का विकेट झटका, जोकि शानदार फॉर्म में हैं। इसके अलावा अहमद ने तिलक वर्मा को भी आउट किया। नूर जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 14वें गेंदबाज हैं। नूर ने 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

जेमी ओवर्टन

मुंबई को जेमी ओवर्टन ने ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया। जेमी ने शनिवार को 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। जेमी ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन दिए। 19वें ओवर में हार्दिक और कृष बड़े शॉट नहीं लगा सके। जेमी ओवर्टन ने नमन धीर का विकेट चटकाया, जोकि बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे थे। नमन ने 37 गेंद में 57 रन की पारी खेली। जेमी जारी सीजन में 8 मैच में 10 विकेट ले चुके हैं।

ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में शानदार पारी खेली। गायकवाड़ शुरुआती मैचों में रन नहीं बना पा रहे थे लेकिन इस मैच में वह अच्छी लय में दिखे और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 9 मैचों में 245 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में गायकवाड़ ने 48 गेंद में 67 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

कार्तिक शर्मा

चेन्नई के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने अपनी पारी से सबको प्रभावित किया। कार्तिक ने आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में 40 गेंद में 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए। कार्तिक ने कप्तान ऋतुराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 98 रन की साझेदारी की।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।