कोलकाता में क्यों डूब गया गुजरात टाइटंस का टाइटैनिक? असिस्टेंट कोच ने खोल दिया राज

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ गुजरात टाइटन्स को हार का सामना करना पड़ा। लगातार पांच मैच जीतने के बाद जीटी की यह पहली हार थी। टाइटन्स का टाइटैनिक कैसे डूबा? ये कोच ने बताया है।

कोलकाता में क्यों डूब गया गुजरात टाइटंस का टाइटैनिक? असिस्टेंट कोच ने खोल दिया राज

कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स का टिकट कटाने के लिए उतरी थी। हालांकि, जीटी को एक शर्मनाक हार का सामना केकेआर के खिलाफ करना पड़ा। लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ्स की दहलीज पर पहुंची गुजरात टाइटन्स टीम को अब टॉप 4 में जाने के लिए आखिरी मैच में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, गुजरात टाइटन्स का टाइटैनिक कोलकाता में कैसे डूब गया? इस बारे में टीम के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने बात की और हार का कारण बताया।

गुजरात टाइटन्स के असिस्टेंट कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने कहा कि ईडन गार्डन्स में हुए हाई-स्कोरिंग मैच में कैचिंग ही दोनों टीमों के बीच "फर्क" था। 29 रनों से जीटी को मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्थिव पटेल ने कहा, "मुझे लगता है कि कैचिंग ने साफ तौर पर बहुत बड़ा फर्क डाला। इसलिए जब आप हाई-स्कोरिंग गेम खेल रहे होते हैं, जब आप अच्छे बैट्समैन के खिलाफ खेल रहे होते हैं, तो आपको ज्यादा मौके नहीं मिलते। जैसे ही आपको वह मौका मिलता है, आपको यह पक्का करना होता है कि आप बॉल पकड़ें और मुझे लगा कि यही फर्क था।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

गुजरात टाइटन्स के फील्डर्स ने उन तीनों ही बल्लेबाजों के कैच छोड़े, जिन्होंने केकेआर के लिए बड़ा योगदान बल्ले से दिया। फिन एलेन का कैच मोहम्मद सिराज ने 33 रन पर छोड़ा, जिन्होंने 35 गेंदों में 93 रन बना दिए। कैमरोन ग्रीन जब 23 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो अरशद खान ने उनका कैच छोड़ दिया। वह गेंद बाउंड्री के पार भी चली गई। ग्रीन ने आगे 28 गेंदों में 52 रन बना डाले। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी का कैच वॉशिंगटन सुंदर से छूट गया, जब वे 53 रनों पर थे। बाद में वे 82 रन बनाकर नाबाद लौटे। स्कोर भी केकेआर का 250 के करीब चला गया था।

भले ही फील्डिंग जीटी की खराब रही, लेकिन पार्थिव पटेल ने फिन एलेन की बल्लेबाजी की तारीफ की और कहा, "उन्होंने बहुत अच्छी पारी खेली, इसमें कोई शक नहीं है। हमें लगा कि यह आसान पिच नहीं थी। हमारे पास जो क्वालिटी और पेस अटैक है। हम मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा की बात कर रहे हैं। ये जाने-माने फास्ट बॉलर हैं। इसलिए उन्होंने उनके खिलाफ बहुत अच्छा खेला।" जीटी को शुरुआत अच्छी मिली थी, लेकिन उसका फायदा गुजरात की टीम नहीं उठा सकी। पेसर्स इस पिच पर पूरी तरह नाकाम रहे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।