कप्तान रियान पराग ने किया आलोचकों का मुंह बंद, IPL 2026 में ऐसा करके खुद को किया साबित

मुल्लांपुर, भाषा
Follow us on Google News
share

रियान पराग ने तमाम आलोचनाओं के बावजूद खुद को कुशल कप्तान साबित किया है। पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स बुधवार को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से टकराएगी।

कप्तान रियान पराग ने किया आलोचकों का मुंह बंद, IPL 2026 में ऐसा करके खुद को किया साबित

क्रिकेट विशेषज्ञों से लेकर सोशल मीडिया तक आलोचकों के निशाने पर रहे राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने अपनी टीम को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचाकर खुद को एक कुशल नेतृत्वकर्ता साबित कर दिया। असम का यह 24 वर्षीय खिलाड़ी जब 2019 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा था तभी से उन्हें हर कदम पर आलोचना का सामना करना पड़ा है। उनका बेहद आत्मविश्वासी होना और बिना लाग लपेट के अपनी बात कहना कई लोगों को नागवार गुजरा उन्हें 'अहंकारी' तक कहा गया। मुंबई में शीर्ष चार में जगह पक्की करने के बाद रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने पराग का बचाव करते हुए कहा था, ''मुझे लगता है कि मैंने ऐसे बहुत कम खिलाड़ी देखे हैं जिनकी रियान की तरह पिछले सात साल से आलोचना हो रही है। वह इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति हैं।''

कंधे की चोट की सर्जरी कराई

पराग ने आईपीएल 2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था लेकिन इससे पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्हें 2024 में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और उन्होंने लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते उसी साल उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली, लेकिन कुछ समय बाद ही कंधे की पुरानी चोट के लिए उनकी सर्जरी हुई, जिस कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा। भारत की टी20 टीम में प्रत्येक जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है और ऐसे में पराग को अभी तक टीम में वापसी का मौका नहीं मिला है। रॉयल्स के शीर्ष प्रबंधन को उन पर इतना भरोसा था कि संजू सैमसन के जाने के बाद ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों के बजाय उन्हें कप्तानी सौंप दी गई।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आलोचक भी पराग के मुरीद बन गए

आईपीएल के वर्तमान सत्र में भी पराग को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआती चरण में वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग) करते हुए पकड़े जाने के बाद उन्हें हर तरफ से ट्रोल किया गया। राजस्थान रॉयल्स की टीम जब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी तब पराग ने टीम के खराब प्रदर्शन को खुलकर स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों पर कथित तौर पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए कमेंटेटरों और विशेषज्ञों की जमकर आलोचना की। मुंबई के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में जिस तरह से पराग ने गेंदबाजी में बदलाव किए उससे आलोचक भी उनके मुरीद बन गए। उनके रणनीतिक बदलाव से राजस्थान रॉयल्स यह मैच जीत कर प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहा।

'इस सत्र में कई साहसिक फैसले लिए'

पराग अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं और मैच के बाद की उनकी टिप्पणियां इसका सटीक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने इस सत्र में कई साहसिक फैसले लिए हैं। मुझे नेतृत्व करना पसंद है। मैं असम का नेतृत्व भी इसी तरह करता हूं। आपको जोखिम उठाना होगा, यह कोई जुआ नहीं है।'' पराग के पिता प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर रहे हैं और उनकी मां भारतीय तैराक हैं। जब वह महज 16 महीने के थे, तभी उन्होंने अपने हाथों में प्लास्टिक का बल्ला पकड़ लिया था। पराग ने इस तरह से इतना तो सुनिश्चित कर ही दिया है कि वह अगले साल भी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने रहेंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।