कप्तान पैट कमिंस को नहीं पैसों का लालच, IPL 2026 के बीच बोले- ये है मेरी पहली प्राथमिकता

नई दिल्ली, वार्ता
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पैसों का लालच नहीं है। वह आने वाले सालों में भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट को नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट को प्राथमिकता देंगे। कमिंस आईपीएल में एसआरएच की कमान संभालते हैं।

कप्तान पैट कमिंस को नहीं पैसों का लालच, IPL 2026 के बीच बोले- ये है मेरी पहली प्राथमिकता

पैट कमिंस ने स्पष्ट कहा है कि कम से कम अगले कुछ वर्षों तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह बयान उस चर्चा के बीच आया है, जिसमें कहा जा रहा कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से आगे बढ़कर अन्य फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए राष्ट्रीय टीम से दूरी बना सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान कमिंस पहले ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के आगामी दौरों से बाहर रहने वाले हैं, क्योंकि उन्हें आईपीएल 2026 प्लेऑफ में हिस्सा लेना है। उन्हें अगस्त 2026 से अगस्त 2027 के बीच होने वाले 20 (संभवतः 21) टेस्ट मैचों से पहले आराम की भी जरूरत है। इसमें भारत में होने वाला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और इंग्लैंड में होने वाला एशेज भी शामिल है।

पांच सीनियर खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे

ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और बिग बैश लीग (बीबीएल) दोनों के प्रति प्रतिबद्धता हाल के दिनों में चर्चा का विषय रही है। पांच वरिष्ठ खिलाड़ी इस महीने की शुरुआत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट प्रस्तावों से खुश नहीं थे। कमिंस भी मार्च में चर्चा के केंद्र में आ गए थे, जब उन्होंने बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर खिलाड़ियों के बीच एक "तनाव का बिंदु" होने की बात कही थी। यह तनाव अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट खेलने और उसी समय द हंड्रेड में खेलकर लगभग 6.75 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (4.85 लाख अमेरिकी डॉलर) कमाने का मौका छोड़ने को लेकर था। लेकिन हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में न्यू बैलेंस ग्रे डेज 2026 के कार्यक्रम और द न्यू रिटेल कॉन्सेप्ट स्टोर के उद्घाटन के दौरान कमिंस ने निकट भविष्य के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'मैं कोई भी टेस्ट मैच मिस नहीं करना चाहता'

33 वर्षीय कमिंस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "मेरे लिए कुछ नहीं बदला है। मेरी पहली प्राथमिकता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट है, खासकर टेस्ट क्रिकेट। टेस्ट कप्तान के तौर पर मैं कोई भी टेस्ट मिस नहीं करना चाहता और जितने ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई मैच खेल सकूं, उनके लिए खुद को उपलब्ध रखना चाहता हूं। आईपीएल अच्छी है क्योंकि यह आमतौर पर हमारी छुट्टियों के दौरान होती है, इसलिए यह एक स्वाभाविक विकल्प है। लेकिन मेरी मुख्य प्राथमिकताएं यही हैं और कम से कम अगले कुछ वर्षों तक मैं इसमें कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा हूं।" कमिंस भारतीय लीग में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की कमान संभालते हैं। कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद टीम ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।