कप्तान हार्दिक पांड्या RR मैच में खेलेंगे या नहीं, मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच ने दिया अहम अपडेट

Apr 06, 2026 08:55 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

मुंबई इंडियंस (MI) के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर अहम अपडेट दिया है। वह दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ नहीं खेले थे। मुंबई की अगली भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगी।

कप्तान हार्दिक पांड्या RR मैच में खेलेंगे या नहीं, मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच ने दिया अहम अपडेट

आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से भिड़ंत होगी। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। मुंबई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर अहम अपडेट दिया है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक आरआर मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। वह अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ नहीं खेले थे, जिसमें एमआई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी। हार्दिक की गैर मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। मुंबई दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद अंक तालिका में फिलहाल छठे पायदान पर है। पांच बार की चैंपयिन मुंबई ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से शिकस्त दी थी।

'हार्दिक पांड्या अब फिट और ठीक'

म्हाम्ब्रे ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह चोटिल नहीं थे। वह बीमार थे। वह अब फिट और ठीक हैं।'' हालांकि, बॉलिंग कोच ने हार्दिक के बिना भी टीम की ताकत का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कप्तान के बगैर भी टीम अलग-अलग हालात में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। एमआई ने डीसी मैच में ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को शामिल किया था। जब पूछा गया कि क्या यह हार्दिक के उपलब्ध न होने की वजह से किया गया तो म्हाम्ब्रे ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, ''हां, मुझे लगता है कि यह बस एक कॉम्बिनेशन है। जाहिर है कि हार्दिक आपको ऑलराउंडर का ऑप्शन देता है। वह उपलब्ध नहीं थे, इसलिए हमें एक ऐसे रिप्लेसमेंट की जरूरत थी जो हमारे लिए वह रोल निभा सके। यह पूरी तरह से एक टैक्टिकल फैसला था कि हम उसके साथ गए।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हार्दिक अभ्यास में बेहतरीन लय में दिखे

खराब स्वास्थ्य के कारण पिछला मैच नहीं खेलने वाले हार्दिक ने आरआर मैच से पहले नेट्स पर अभ्यास किया। वार्मअप करने के बाद फिजियो नितिन पटेल की निगरानी में हार्दिक ने गेंदबाजी शुरू की और खाली नेट्स में अच्छी स्पीड के साथ यॉर्कर फेंके। इस दौरान बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड भी उन पर नजर रखे हुए थे। इसके बाद हार्दिक ने बल्लेबाजी अभ्यास भी किया और गेंद उनके बल्ले के बीच में आती दिखती रही। हार्दिक अभ्यास सत्र के दौरान बेहतरीन लय में दिखे। हार्दिक ने केकेआर के खिलाफ तीन ओवरों में 39 रन देकर एक विकेट लिए थे और 11 गेंद में 18 रन भी बनाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।