क्वालीफायर-1 में RCB के कप्तान करने जा रहे हैं ये बड़ी गलती? अगर पैतरा फिट नहीं बैठा तो पड़ सकते हैं लेने के देने
आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार फिल साल्ट को टीम में ना शामिल करके बड़ा रिस्क ले सकते हैं। इसका उन्हें रिवार्ड भी मिल सकता है और खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। कहीं यह पैतरा उल्टा ना पड़ जाए।

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। धर्मशाला में 26 मई को शाम साढ़े सात बजे से मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरसीबी के कप्तान ने फिल साल्ट पर जो अपडेट दिया है और उनको लेकर जो स्टेटमेंट जारी किया है उससे कई तरह के इंटरपेटेशन किए जा रहे हैं। उनके बयान से यह भी लग रहा है कि क्या वे बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं या बड़ा रिस्क लेने जा रहे हैं। अगर उनका यह पैतरा फिट नहीं बैठा तो कप्तान पाटीदार की यह बड़ी गलती भी साबित हो सकती है।
रजत पाटीदार के बयान से उठ रही आशंकाएं
25 मई को पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि "सॉल्ट फिट हैं। वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। वह कुछ अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन हमने अभी तक अपनी प्लेइंग-11 को लेकर फैसला नहीं किया है। हम विकेट को देखने के बाद फैसला लेंगे।" पाटीदार के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले में फिल साल्ट फिट रहे हुए भी आरसीबी की प्लेइंग XI का हिस्सा ना बन पाएं। इसका मुख्य कारण पिछले मुकाबले में वेंकटेश अय्यर की बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन हो सकता है।
पिछले मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने खेली थी दमदार पारी
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के आखिरी लीग मैच में जेकब बेथल की जगह वेंकटेश अय्यर ओपनिंग करने आए थे और उन्होंने बेहतर इंटेट दिखाते हुए 19 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 44 रन 231 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उन्होंने टीम को 255 के विशाल लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार किया था। धर्मशाला से फिल साल्ट की जो हालिया तस्वीर सामने आई है वे प्रैक्टिस तो कर रहे हैं, लेकिन उनकी उंगलियों में अब भी प्लास्टर लगा हुआ है और दोनों उंगलियां चिपकी हुई नजर आ रहे हैं। ऐसे में भले ही पाटीदार कह रहे हों कि साल्ट फिट हैं लेकिन उनके लिए बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता है। इस दशा में आरसीबी के मैनेजमेंट और कप्तान रजत पाटीदार के मन में सवाल आ सकता है कि चोटिल साल्ट की जगह क्यों ना एक इनफॉर्म बल्लेबाज वेंकेटेश अय्यर के साथ जाया जाए।
खतरों से खाली नहीं होगा साल्ट के ऊपर अय्यर को खिलाने का फैसला
हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार का यह मूव खतरे से खाली नहीं होगा। अगर अय्यर चले तब तो उनकी वाहवाही होगी और अगर वे फेल हुए और आरसीबी पहला क्वालीफायर हारी तब जिस कैलीवर के प्लेयर फिल साल्ट हैं, उनको बाहर करने का परिणाम सोशल मीडिया ट्रोलिंग भी हो सकती है। हालांकि, यह फैसला पूरी तरह से रजत पाटीदार और आरसीबी के टीम मैनेजमेंट पर है, लेकिन वे ऐसा रिस्क ले सकती हैं इसकी संभावना नजर आ रही है।



