कैमरन ग्रीन का पहले मुकाबले में प्रदर्शन 63 लाख का! KKR को तो एक ही मैच में 1.7 करोड़ का फटका

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आईपीएल 2026 में KKR के पहले मुकाबले में कैमरन ग्रीन के प्रदर्शन को क्रिकेट मेट्रिक्स के पैमानों पर कसें तो उनका प्रदर्शन औसत से भी बहुत नीचे रहा। इतना नीचे कि केकेआर को इस एक मैच में सिर्फ ग्रीन की वजह से डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ!

कैमरन ग्रीन का पहले मुकाबले में प्रदर्शन 63 लाख का! KKR को तो एक ही मैच में 1.7 करोड़ का फटका

कैमरन ग्रीन, आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी। IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी। टूर्नामेंट के इतिहास के अब तक के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी नीलामी में इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पर 25.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब आईपीएल 2026 में KKR के पहले मुकाबले में उनके प्रदर्शन को खिलाड़ियों के किसी मैच में योगदान के पैमानों पर कसें तो उनका प्रदर्शन औसत से भी बहुत नीचे रहा। इतना नीचे कि केकेआर को इस मैच में सिर्फ ग्रीन की वजह से डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ!

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रविवार की रात को मुंबई के वानखेड़े मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ। दोनों ही टीमों का ये आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला था। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में ही आसानी से 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। कैमरन ग्रीन केकेआर की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी उतरे। उस वक्त तक अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने एक मजबूत नींव रख दी थी। एलन जब आउट हुए तब 5.2 ओवरों में केकेआर का स्कोर 69 रन था। ग्रीन के पास मौका था कि ओपनर्स के बनाए शानदार प्लेटफॉर्म का फायदा उठाएं और तेज बल्लेबाजी से मोमेंटम बरकरार रखें। लेकिन उनकी पारी सिर्फ 10 गेंद की रही। 18 रन ही बना पाए और शार्दुल ठाकुर की गेंद पर रदरफोर्ड को कैच थमा बैठे। पूरी तरह फिट होने की वजह से उन्होंने मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी।

इम्पैक्ट और WPA इंडेक्स

अब कैमरन ग्रीन के प्रदर्शन को इम्पैक्ट इंडेक्स और WPA (विन प्रोबैबिलिटी एडेड) इंडेक्स की कसौटी पर कसकर देखते हैं। इम्पैक्ट इंडेक्स वो पैमाना है जो बताता है कि किसी खिलाड़ी का किसी मैच में कितना असर रहा। इसी तरह WPA इंडेक्स बताता है कि किसी खिलाड़ी का किसी मैच में अपनी टीम की जीत की संभावना में कितना योगदान है। किसी खिलाड़ी के लिए इसे तय करने में हर फेंकी गई गेंद और हर खेली गई गेंद की भी भूमिका होती है। प्रति गेंद कितने रन बनाए और कितनी गेंदें खेली, ये काफी अहम होता है। ये एक गणितीय गणना है और उसकी जटिलता में जाने के बजाय कैमरन ग्रीन के प्रदर्शन का इंडेक्स देख लेते हैं।

ग्रीन को केकेआर ने 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। लीग चरण में हर टीम 14 मैच खेलेगी। इस हिसाब से हर मैच में कैमरन ग्रीन पर केकेआर का औसतन 1.8 करोड़ रुपये लगा। हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मैच में ग्रीन का जो प्रदर्शन रहा उसका इम्पैक्ट इंडेक्स सिर्फ 63 लाख रुपये रहा। इस तरह इस मैच में सिर्फ ग्रीन पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 1.17 करोड़ रुपये का फटका लग गया!

कैमरन ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा जो दिखने में काफी शानदार है। लेकिन WPA स्कोर अलग और असली कहानी कह रहा है। मैच में ग्रीन का नेट WPA इम्पैक्ट स्कोर +0.0277 रहा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।