ब्रेंडन मैकुलम बनेंगे KKR के कोच, IPL 2026 के बीच केविन पीटसरन ने किया सनसनीखेज दावा
अभिषेक नायर फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हेड कोच हैं। आईपीएल 2026 के बीच केविन पीटसरन ने अगले सीजन में केकेआर के कोच को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की आईपीएल 2026 में हालत खस्ता है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर का जारी सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खुला है। केकेआर ने छह मैचों में से पांच गंवा दिए हैं और अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर हैं। कोलकाता टीम का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। केकेआर को शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के हाथों पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ाा। रहाणे ब्रिगेड ने अहमदाबाद के मैदान 181 का टारगेट दिया, जिसे जीटी ने दो गेंद बाकी रहते चेज कर लिया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक सनसनीखेज दावा किया है। पीटरसन का कहना है कि आईपीएल के अगले सीजन में ब्रेंडन मैकुलम केकेआर के कोच बनेंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज मैकुलम अभी इंग्लैंड टीम के हेड कोच हैं।
'इस ट्वीट को बुकमार्क कर लें'
मैकुलम आईपीएल में केकेआर समेत पांच टीमों के लिए कुल 109 मैच खेले हैं, जिसमें 2880 रन बटोरे। उन्होंने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में केकेआर बनाम आरसीबी मैच में 73 गेंदों में 158 रनों की यादगार पारी खेली थी। पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर लिखा, ''बैज मैकुलम अगले सीजन में केकेआर के कोच होंगे। इस ट्वीट को बुकमार्क कर लें।''
'मैकुलम के लिए कैंपेन कर रहे'
पीटरसन की पोस्ट पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''केकेआर को खिलाड़ी भी बदलने चाहिए, कोच कुछ नहीं कर सकता।'' दूसरे ने कहा, ''मैकुलम ने 158 रन बनाकर केकेआर लीगेसी शुरू की। यह सही रहेगा कि वह इसका नेतृत्व करने के लिए वापस आएं।'' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ''पता नहीं यह इंग्लैंड क्रिकेट टीम या केकेआर के लिए अच्छी खबर है या नहीं। अन्य ने लिखा, ''मुझे लगता है कि मैकुलम के लिए पीटरसन कैंपेन कर रहे हैं।''
नायर अभी KKR के हेड कोच
अभिषेक नायर फिलहाल केकेआर के हेड कोच हैं। उन्हें अक्टूबर 2025 में कोच नियुक्त किया गया था। नायर ने चंद्रकांत पंडित की जगह जिम्मेदारी ली, जिनका तीन साल का कार्यकाल रहा। नायर साल 2018 से कोलकाता टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वह हेड कोच बनने से पहले केकेआर के स्पोर्टिंग स्टाफ में काम कर रहे थे। वह टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में भी रह चुके हैं। बीसीसीआई ने अप्रैल 2025 में अचानक नायर का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया था। नायर ने भारत के लिए सिर्फ वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने आईपीएल में 2008 से 2014 तक 60 मैच खेले, जिसमें 672 रन बनाए।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



