मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान, KKR को आंद्रे रसेल को कोच नहीं बनाना चाहिए था, बल्कि उन्हें...
KKR ने IPL 2026 में सबसे बड़ी गलती ये है कि आंद्रे रसेल को कोच बनाया है, न कि उसे ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रखा है। मोहम्मद कैफ ने कोलकाता नाइट राइडर्स को लताड़ लगाई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने आईपीएल 2026 सीजन में सबसे बड़ी गलती क्या की है? इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया है। मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि केकेआर ने आंद्रे रसेल को लेकर सबसे बड़ी गलती की है। कैफ का कहना है कि रसेल को कोच नहीं बनाना चाहिए था, बल्कि उन्हें एक ऑलराउंडर के तौर पर खिलाना चाहिए था। आईपीएल के 19वें सीजन में तीन बार की चैंपियन टीम की हालत क्या है, ये अब सभी के सामने है।
मोहम्मद कैफ ने केकेआर का पांचवां मैच देखने के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "शायद इस सीजन में KKR की सबसे बड़ी गलती आंद्रे रसेल को कोच बनाना और उन्हें एक राउंडर के तौर पर इस्तेमाल न करना था। उन्हें KKR के डगआउट में रखने और दूसरी फ्रेंचाइजी को ऑक्शन में खरीदने न देने की चाल काम नहीं आई। क्या वह अब भी 25 करोड़ रुपये के कैमरोन ग्रीन से बेहतर ऑल-राउंडर नहीं हैं? जवाब साफ है।"
आईपीएल 2026 में हर एक टीम ने कम से कम 4 मैच खेल लिए हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स उन चार टीमों में शामिल है, जिसने पांच मैच अब तक खेले हैं। हैरानी की बात ये है कि केकेआर ने अभी तक एक भी मुकाबला इस सीजन नहीं जीता है। कोलकाता की टीम को चार मैचों में हार मिली है, जबकि एक मैच उनका बारिश में धुल गया था, जिस वजह से उनको एक पॉइंट मिला, लेकिन उस मैच में भी हालत उनकी बहुत अच्छी नहीं थी।
रसेल को रिटेन नहीं किया
मोहम्मद कैफ ने भी सही मुद्दा उठाया है। उन्होंने सुनील नरेन को तो रिटेन किया, लेकिन आंद्रे रसेल को रिटेन नहीं किया। यहां तक कि उनको ऑक्शन से भी दूर रखा और अपने साथ जोड़ने के लिए उन्हें पावर कोच की भूमिका दी, जो शायद आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी सपोर्ट स्टाफ में ऐसी पोजिशन देखने को मिली। पावर केकेआर से उनके आने के बाद से गायब ही लग रही है। टीम पहली जीत के लिए बेताब लग रही है।
कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है, क्योंकि उनके खाते में सिर्फ एक पाइंट है, जबकि बाकी टीमों के खाते में 2 या इससे ज्यादा पॉइंट हैं। एक टीम के खाते में तो 8 पॉइंट भी हो चुके हैं, जबकि दूसरे नंबर की टीम के खाते में 7 पॉइंट हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि केकेआर कितनी पिछड़ी हुई है
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



