IPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, GT Vs CSK मुकाबलों के वेन्यू बदले, जानिए क्यों हुआ ऐसा?

Apr 13, 2026 07:32 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियंन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के आगामी कार्यक्रम में एक महत्वपूर्व संशोधन की घोषणा की है। इस संशोधन के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों के वेन्यू में परिवर्तन किया गया है।

IPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, GT Vs CSK मुकाबलों के वेन्यू बदले, जानिए क्यों हुआ ऐसा?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियंन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के आगामी कार्यक्रम में एक महत्वपूर्व संशोधन की घोषणा की है। इस संशोधन के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों के वेन्यू में परिवर्तन किया है। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि अब फिक्स्चर को रिवर्स कर दिया गया है। यानी जो मैच अहमदाबाद में होना निर्धारित हुआ था, वह चेन्नई में होगा और जो चेन्नई में शेड्यूल किया गया था वह अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह फैसला अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। हालांकि, मैचों के सिर्फ स्थान बदले गए हैं तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

मैचों के स्थान में क्या हुआ बदलाव?

पुराने शेड्यूल के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दोपहर का मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना था। अब बीसीसीआई के नए फैसले के अनुसार, यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे होगी। इसी क्रम में इन दोनों टीमों के बीच होने वाले दूसरे मुकाबले (रिवर्स फिक्सचर) में भी बदलाव किया गया है। 21 मई 2026 की शाम को जो मैच चेन्नई में खेला जाना प्रस्तावित था, वह अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। शाम का यह मुकाबला अपने निर्धारित समय यानी 07:30 बजे ही शुरू होगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आखिर क्यों बदला गया शेड्यूल?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ने स्पष्ट किया है कि कि इस बदलाव के पीछे कोई तकनीकी नहीं बल्कि प्रशासनिक कारण है। दरअसल, 26 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में नगर निगम चुनाव होने निर्धारित है। चुनाव के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यस्तता को देखते हुए उसी दिन अहमदाबाद में मैच आयोजित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता था। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने सुरक्षा और सुचारू आयोजन के हित में मैचों के वेन्यू को स्वैप करने का निर्णय लिया है।

तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं

बता दें कि बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा है कि इन बदलावों में सिर्फ स्थान बदले हैं लेकिन तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं किए गए हैं। निर्धारित तारीखों पर ही मुकाबले खेले जाएंगे। बस इन टीमों के पहला मुकाबला जो अहमदाबाद में खेला जाना था, वह चुनाव के कारण चेन्नई में खेला जाएगा, इसके बाद जब अहमदाबाद की परिस्थितियां चुनाव संपन्न होने के बाद सामान्य हो जाएंगी तब चेन्नई में होने वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। गुजरात और चेन्नई दोनों ही टीमों की बड़ी फैन फॉलोइंग है, ऐसे में अहमदाबाद और चेन्नई के दर्शकों को अब अलग-अलग तारीखों पर अपनी पसंदीदा टीम को अपने घरेलू मैदान पर खेलते देखने का मौका मिलेगा। बीसीसीआई ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि स्थानीय चुनावों के कारण टूर्नामेंट के रोमांच में कोई कमी न आए और प्रशंसकों को बिना किसी असुविधा के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट देखने को मिले।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।