RCB की सफलता में भुवनेश्वर कुमार का बड़ा हाथ, हेड कोच फ्लावर बोले- अगर ऐसा नहीं करते तो...

Bhasha मुंबई, भाषा
Follow us on Google News
share

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सफलता में भुवनेश्वर कुमार का बड़ा हाथ रहा है। यह बात आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कही। उन्होंने ट्रॉफी जीतने के बाद  भारतीय गेंदबाज की शान में कसीदा पढ़ा।

RCB की सफलता में भुवनेश्वर कुमार का बड़ा हाथ, हेड कोच फ्लावर बोले- अगर ऐसा नहीं करते तो...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हेड कोच एंडी फ्लावर ने सोमवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दो सीजन में लगातार दो बार खिताब जीतने में भुवनेश्वर कुमार की दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत काफी अहम रही है। आरसीबी ने रविवार को आईपीएल 2026 के एकतरफा फाइनल में पांच विकेट से जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। फ्लावर ने कहा कि 36 साल के इस भारतीय तेज गेंदबाज ने दूसरे अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस जीत में अहम भूमिका निभाई है। 2025 के सत्र में 17 विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में 28 विकेट लिए जो 'पर्पल कैप' जीतने वाले गुजरात टाइटंस (जीटी) के कगिसो रबाडा से सिर्फ एक विकेट कम थे।

‘हमें बिल्कुल भी सफलता नहीं मिलती’

आरसीबी की तरफ से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फ्लावर ने कहा, ''भुवी पिछले दो सत्र में जबर्दस्त रहे हैं। यह कहा जा सकता है कि अगर वह सत्र में बार-बार दबाव में वैसा प्रदर्शन नहीं करते जैसा उन्होंने किया है तो हमें पिछले दो सत्र में बिल्कुल भी सफलता नहीं मिलती।'' जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने कहा कि आरसीबी को उन खिलाड़ियों से बहुत फायदा हुआ है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और एशेज जैसी बड़ी सीरीज में मुश्किल हालात का सामना किया है। उन्होंने कहा, ''हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे ड्रेसिंग रूम में ऐसे कुछ खिलाड़ी मौजूद हैं। और हम खुशकिस्मत हैं कि वे टीम पर इतने शांत और पॉजिटिव तरीके से असर डाल सकते हैं।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'IPL में दबाव वैसा ही होता है जैसा...'

फ्लावर ने कहा, ''हमारे ड्रेसिंग रूम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो उस स्तर का संयम और आत्मविश्वास जगाते हैं। हम विराट (कोहली) के बारे में पहले ही विस्तार से बात कर चुके हैं, लेकिन (जोश) हेजलवुड, भुवी और कृणाल पंड्या जैसे गेंदबाज भी दबाव में शांत रहते हैं।'' उन्होंने कहा, ''आईपीएल में दबाव वैसा ही होता है जैसा आप विश्व कप के प्लेऑफ चरण या एशेज मैच में महसूस करते हैं। और ऐसे खिलाड़ियों का होना जिन्होंने पहले भी ऐसा किया है जो मुश्किल हालात से पहले भी गुजरे हैं, उनमें आत्मविश्वास का स्तर उन दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा गहरा और मजबूत होता है जिन्हें ऐसे अनुभव नहीं हुए हैं। '' फ्लावर ने अगस्त 2023 में आरसीबी की कमान संभाली थी। फ्लावर अपने साथ अपार अनुभव लेकर आए। उन्होंने 2005 में इंग्लैंड को एशेज, भारत में टेस्ट सीरीज में जीत (2012) और 2010 टी20 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।