भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार पचासा खाने वाले गेंदबाजों में नंबर वन बने
सीजन में 24 विकेट ले चुके भुवी को आज के मैच में बल्लेबाजों ने जमकर पीटा। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12.80 की इकोनॉमी के साथ तीन वाइड गंदें डालीं और कल 51 रन खर्चे। आज के मैच में इस गेंदबाजी फिगर के साथ भुवनेश्वर कुमार ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

आईपीएल 2026 के अब तक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की आज जमकर पिटाई हुई। सीजन में 24 विकेट ले चुके भुवी को आज के मैच में बल्लेबाजों ने जमकर पीटा। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12.80 की इकोनॉमी के साथ तीन वाइड गंदें डालीं और कल 51 रन खर्चे। आज के मैच में इस गेंदबाजी फिगर के साथ भुवनेश्वर कुमार ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वे आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से मोहम्मद शमी के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के इतिहास में अब तक नौ बार 50 या उससे अधिक रन खर्च किए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी ने भी इतनी ही बार 50 से अधिक रन खर्च हैं। दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर मोहम्मद सिराज का नाम है, जिन्होंने आठ बार 50 या उससे अधिक रन आईपीएल के इतिहास में खर्चे हैं। यह तीनों गेंदबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की सूची में है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50+ रन देने वाले गेंदबाज
9 - भुवनेश्वर कुमार*
9 - मोहम्मद शमी
8 - मोहम्मद सिराज
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे हैं मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के 3 गेंदबाजों ने 50 से अधिक रनों का स्पेल डाला। एक तरफ जहां भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 51 रन खर्चे, वहीं जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 55 रन दिए, जबकि रसिख सलामडार ने चार ओवर में 52 रन खर्चे।
आईपीएल के इतिहास में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है, जब किसी टीम के तीन या उससे अधिक गेंदबाजों ने 50 या उससे अधिक रन खर्च कर दिए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साल 2024 में ऐसा किया था, जब उसके तीन गेंदबाज 50 या उससे अधिक रन खर्च कर दिए थे। राजस्थान रॉयल्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसा किया था, जब उसके तीन गेंदबाजों ने साल 2025 में 50 या उससे अधिक रन खर्च कर दिए थे। साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चार गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 50 या उससे अधिक रन खर्च कर दिए थे।
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज
4 - आरसीबी बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2024
3 - डीसी बनाम एसआरएच, दिल्ली, 2024
3 - आरआर बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
3 - आरसीबी बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2026*
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



