Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Better late than never Auqib Nabi Dar inspiring story who becomes the most expensive player in ipl history
जिद, जुनून और जज्बा…देर से मिली दस्तक लेकिन रच दिया इतिहास, घाटी के सबसे महंगे क्रिकेटर आकिब नबी डार को जानिए

जिद, जुनून और जज्बा…देर से मिली दस्तक लेकिन रच दिया इतिहास, घाटी के सबसे महंगे क्रिकेटर आकिब नबी डार को जानिए

संक्षेप:

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा। आकिब की कहानी धैर्य, जिद, जुनून और जज्बे की कहानी है।

Dec 17, 2025 08:47 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार पर ‘देर आए दुरुस्त आए कहावत’ उसी तरह बिल्कुल सटीक बैठती है जैसे उनकी सीम पर टप्पा खाने वाली गेंद होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

29 वर्ष की उम्र में ज्यादातर तेज गेंदबाज या तो खुद को स्थापित कर चुके होते हैं या फिर सुर्खियों से बाहर हो रहे होते हैं लेकिन नबी ने धैर्य, निरंतरता और हालात को अपनी किस्मत तय न करने वाले जज्बे के साथ खुद को साबित किया।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उनका सफर कभी भी सीधा या आसान नहीं रहा, लेकिन उनकी आउटस्विंगर भी सीधी नहीं होती जिसने उन्हें पहचान दिलायी। अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत नबी को अबूधाबी में हुए आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स से 8.40 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम मिली।

नबी कश्मीर के करीरी से ताल्लुक रखते हैं, जो बारामुला से भी काफी दूर है। वहां खेल के लिए ना मात्र की सुविधाएं मौजूद है। नेट्स की कमी, अनिश्चित पिचें और लगभग न के बराबर मौका तेज गेंदबाज बनने का सपना देखने वाले किसी युवा के लिए करीरी में आगे बढ़ने या सुधार करने के मौके बहुत सीमित थे। वहां हालांकि एक चीज भरपूर थी और वह थी मजबूरी से पैदा हुई जुझारूपन की भावना।

ये भी पढ़ें:आईपीएल 2026 नीलामी: सभी 10 टीमों के अपडेटेड स्क्वाड की पूरी लिस्ट देखिए

घर में व्यवहारिक सोच अक्सर रोमांच पर भारी पड़ती थी। उनके पिता गुलाम नबी डार चाहते थे कि बेटा पढ़ाई पर ध्यान दे, क्योंकि ऐसे खेल में कोई गारंटी नहीं होती, खासकर उस इलाके में जहां मौके बार-बार दस्तक नहीं देते।

उनकी जिद हालांकि परिस्थितियों पर भारी पड़ी। नबी ने घरेलू सत्र में पिछले दो सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। उनके करियर में दलीप ट्रॉफी में लिया गया हैट्रिक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। इस कारनामे ने उन्हें घरेलू क्रिकेट के बड़े मंच पर पहचान दिलाई।

पूर्व भारतीय हरफनमौला और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के ध्वजवाहक परवेज रसूल ने उनकी काबिलियत को शुरू में ही पहचान लिया था।

रसूल ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘वह बेहद शांत दिमाग वाला खिलाड़ी है। जब वह जम्मू कश्मीर की टीम में आया, तभी से उसमें खेल की समझ थी, जो सिखाई नहीं जा सकती।’

ये भी पढ़ें:IPL 2026 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे प्लेयर? 19 और 20 साल के लड़के बने करोड़पति

नबी तकनीकी रूप से एक दिलचस्प गेंदबाज हैं। उन्होंने उस गेंद पर कड़ी मेहनत की है जो टप्पा खाने के बाद सीधी निकलती है। इस तरह की गेंद बल्लेबाजों को बार-बार गलत अनुमान लगाने पर मजबूर करती है। लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के बावजूद वह सीम का शानदार इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को चकमा देने में सफल रहते हैं।

रसूल मानते हैं कि यही मजबूत बुनियाद उनकी ताकत है।

उन्होंने कहा, ‘वह अपने काम से काम रखने वाला लड़का है। लाल गेंद (प्रथम श्रेणी और टेस्ट मैच) क्रिकेट के मुताबिक उनकी बुनियाद काफी मजबूत है। इसी वजह से छोटे प्रारूप के आखिरी ओवरों के दौरान उसकी गेंदबाजी में काफी नियंत्रण रहता है।’

नबी आईपीएल में इस तरह का करार हासिल करने वाले घाटी के पहले खिलाड़ी है जिससे उनका सफर सिर्फ उनकी कहानी नहीं रही, बल्कि यह घाटी की कहानी बन गयी है।

रसूल ने कहा, ‘यह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए रास्ता खोलने वाला पल है। यह हमारे युवाओं को जरूर यकीन दिलाएगा कि यह मुमकिन है।’

करीरी के शांत मैदानों से लेकर भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकदार मंच तक आकिब नबी डार ने साबित कर दिया है कि कभी-कभी देर से पहुंचना मंजिल को और भी मीठा बना देता है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।