वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाने वाले काइल जैमीसन को BCCI ने सिखाया सबक, सुनाई ये सजा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

BCCI action against Kyle Jamieson for giving send-off to Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ एग्रेसिव सेलिब्रेशन करने वाले काइल जैमीसन को सजा सुनाई है। जैमीसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाज जश्न मनाया था।

Kyle Jamieson and Vaibhav Sooryavanshi

BCCI action against Kyle Jamieson for giving a send-off to Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने काइल जैमीसन के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सजा सुनाई है। शुक्रवार, 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल मुकाबले के दौरान जब न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने एक चौका खाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड किया था तो उन्होंने इसका जश्न आक्रामक रूप से अपनाया था, वह वैभव सूर्यवंशी के मुंह के सामने चिल्लाते हुए नजर आए थे। जैमीसन की इस हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। अब बीसीसीआई ने काइल जैमीसन के खिलाफ एक्शन लिया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

काइल जैमीसन के खिलाफ BCCI का एक्शन

IPL की रिलीज के अनुसार, ‘दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज काइल जैमीसन को एक डिमेरिट प्वाइंट मिला है और उन्हें राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में मैच नंबर 43 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर चेतावनी मिली है।

जैमीसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो "मैच में किसी अन्य खिलाड़ी की अपमानजनक भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काने से संबंधित है।"

यह घटना पहली पारी के दूसरे ओवर में हुई, जब वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, जैमीसन को आक्रामक तरीके से उनके करीब पाया गया, जिससे बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती थी। जैमीसन ने अपराध स्वीकार कर लिया है।’

कैसा रहा RR vs DC मैच?

दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (75 रन) और पाथुम निसांका (62 रन) के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन हार के बाद मिली इस जीत से आठ अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंक से चौथे स्थान पर कायम है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहुल (छह चौके, पांच छक्के) और निसांका (33 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए 57 गेंद में 110 रन की भागीदारी के बाद नीतिश राणा ने 17 गेंद में 33 रन की पारी खेली। फिर ट्रिस्टन स्टब्स (11 गेंद में नाबाद 18 रन) और आशुतोष शर्मा (15 गेंद में नाबाद 25 रन) टीम को पांच गेंद रहते तीन विकेट पर 226 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स का यह अपने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल 'चेज' रहा।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत छह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लेकिन राहुल और निसांका के अर्धशतक पराग की शानदार पारी पर भारी पड़े।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आईपीएल 2026 (IPL 2026)वैभव सूर्यवंशी को सैंडऑफ देने वाले जैमीसन के खिलाफ BCCI का एक्शन, सुनाई ये सजा