LSG vs CSK मैच के बाद ऋषभ पंत पर चला BCCI का चाबुक, इस गलती के चलते सुनाई सजा; ठोका फाइन
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर IPL 2026 के 59वें मुकाबले में धमाकेदार जीत जरूर दर्ज की, मगर कप्तान ऋषभ पंत पर भारी फाइनल लग गया। बीसीसीआई ने आईपीएल कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के चलते सजा सुनाई है।
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स वैसे तो आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है, मगर अब वह दूसरी टीमों का प्लेऑफ समीकरण बिगाड़ने में लगी हुई है। उनका पहला शिकार 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी। एलएसजी ने सीएसके के खिलाफ हुए मैच में 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत से कप्तान ऋषभ पंत काफी खुश हुए होंगे, मगर उनकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने उन पर आईपीएल कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के चलते सजा सुना है, साथ ही जुर्माना भी लगाया है।
IPL द्वारा जारी की गई रिलीज के अनुसार, ‘लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कैप्टन ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 59 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी।
क्योंकि यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम की पहली गलती थी, जो मिनिमम ओवर-रेट गलतियों से जुड़ा है, इसलिए ऋषभ पंत पर INR 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।’
कैसा रहा LSG vs CSK मैच?
मिचेल मार्श की 90 रन की तूफानी पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका दिया। सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 187 रन पर रोकने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सुपर जायंट्स ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 188 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और सुपर किंग्स के नेट रनरेट को भी बड़ा झटका दिया।
सुपर किंग्स की यह 12 मैचों में छठी हार है, लेकिन टीम का नेट रनरेट 0.185 से गिरकर 0.027 हो गया और टीम तालिका में पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई।
मार्श ने 38 गेंदों की पारी में नौ चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए जोश इंग्लिश (35) के साथ महज 70 गेंदों में 135 रन की साझेदारी कर मैच को शुरुआत में ही सुपर किंग्स की पकड़ से दूर कर दिया।
मार्श और निकोल्स पूरन (17 गेंदों में नाबाद 32 रन) ने अंशुल कंबोज के एक ओवर में चार-चार छक्के जड़े। कंबोज ने 2.4 ओवर में 63 रन दिए।
मार्श की इस आक्रामक पारी ने सुपर किंग्स के कार्तिक शर्मा की बेहतरीन पारी को फीका कर दिया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा कार्तिक शर्मा की 71 रन की संयमित पारी की बदौलत प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
चेन्नई की शुरुआत खराब रही और टीम 7.2 ओवर में 52 रन पर तीन विकेट गंवाकर दबाव में आ गई थी। इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस (25) ने चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर पारी को संभाला। कार्तिक ने 42 गेंदों की पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। ब्रेविस ने 16 गेंदों की पारी में दो छक्के जड़े।
आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने 16 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



